फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6 non stop buses closed on Hisar-Delhi route

Hisar News: हिसार से दिल्ली जाने वाली 6 नॉन स्टॉप बसें बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
6 non stop buses closed on Hisar-Delhi route
हिसार। हिसार से दिल्ली के लिए चलने वाली 6 नॉन स्टॉप बसों को बंद कर दिया गया है। अब सभी बसें शहर के अंदर से होकर गुजरेंगी। रोडवेज की ओर से एक साल से नॉन स्टॉप बसें चलाकर यात्रियों को सुविधा दी जा रही थी। इससे यात्रियों को समय की बचत होती थी, वहीं रोडवेज को भी आय में काफी फायदा मिल रहा था। हिसार से ही इन बसों में सभी सीटें बुक हो जाती थी।
विज्ञापन

खास बात है कि इन बसों में हिसार से दिल्ली का सामान्य किराया 200 रुपये था। इसी कारण इन बसों में यात्री सफर करना बेहद पसंद करते थे। ये बसें हिसार से बाईपास होकर ही दिल्ली जाती थी। ऐसे में यात्रियों का एक से सवा घंटे का समय बच जाता था। उधर, अपना नाम न छापने की शर्त पर कुछ रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि प्राइवेट बसों को फायदा पहुंचाने के लिए रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने इसे लागू कराया है।
विज्ञापन

ये था हिसार से बसों के चलने का समय
सुबह : 6.54 बजे
सुबह : 9.20 बजे
सुबह : 10.56 बजे
दोपहर : 12.32 बजे
दोपहर : 2.15 बजे
शाम : 4.54 बजे
चार दिन से दिल्ली के लिए नॉन स्टॉप बसें नहीं जा रही है। हमारे पास यात्रियों की शिकायत आई थी कि जब उन्हें बाईपास पर उतारा जाता था तो उन्हें घर तक पहुंचने में परेशानी होती थी। कुछ यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों को नॉन स्टॉप न भेजने का फैसला लिया गया है। - अनिल चोपड़ा, कार्यकारी यातायात प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed