{"_id":"62d1a9c853beac21ba6b898d","slug":"6-more-non-stop-buses-to-delhi-to-start-one-and-a-half-hours-will-be-saved-hisar-news-hsr636768929","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए 6 और नॉन स्टॉप बसें शुरू, डेढ़ घंटा बचेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए 6 और नॉन स्टॉप बसें शुरू, डेढ़ घंटा बचेगा समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बस स्टैंड से छह और नॉन स्टॉप बसों की सुविधा मिलेगी। यह बसें बाईपास होते हुए दिल्ली जाएगी। सिरसा डिपो की ओर से सिरसा-दिल्ली वाया हिसार बसें चलाई गई हैं। इन बसों में सफर करने से डेढ़ घंटे का समय बचेगा। बसें चलाने को लेकर निदेशक राज्य परिवहन, हरियाणा चंडीगढ़ की ओर से पत्र जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में हिसार से भी पांच नॉन स्टॉप बसें चलाई जा रही हैं। यदि रोडवेज को दिल्ली के लिए हिसार से ही पूरी सवारियां मिलती हैं तो और भी बसें चलाई जाएगी। इन बसों से यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है। वहीं सिरसा से बस चलने के बाद डेढ़ घंटे में हिसार पहुंचेंगी। यहां बस स्टैंड पर 10 मिनट का ठहराव होगा। उसके बाद बाईपास होकर बस दिल्ली जाएगी। उधर, पत्र के माध्यम से आदेश जारी किए गए है कि हिसार से दिल्ली जाने वाली नॉन स्टॉप बसों में 52 यात्री बैठाए। यदि इससे कम यात्री हैं तो बस का नॉन स्टॉप संचालन न करवाए।
सिरसा से दिल्ली वाया हिसार से चलने वाली बसें
सिरसा से तड़के 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे हिसार पहुंचेगी, 5 बजे रवाना।
सिरसा से सुबह 4:40 बजे चलकर 6.10 बजे हिसार पहुंचेगी, 6:20 बजे रवाना।
सिरसा से सुबह 9:36 बजे चलकर 11:06 बजे हिसार पहुंचेगी, 11:16 बजे रवाना।
सिरसा से सुबह 11:33 बजे चलकर 1:03 बजे हिसार पहुंचेगी, दोपहर 1:13 बजे रवाना।
सिरसा से सुबह 11.51 बजे चलकर 1:21 बजे हिसार पहुंचेगी, दोपहर 1:31 बजे रवाना।
सिरसा से दोपहर 2:55 बजे चलकर 4:25 बजे हिसार पहुंचेगी, शाम 4:35 बजे रवाना।
हिसार से दिल्ली चलने वाली बसें
सुबह 9:44 बजे
सुबह 10:56 बजे
दोपहर 12:32 बजे
दोपहर 2:24 बजे
शाम 4:30 बजे
सिरसा से छह बसें नॉन स्टॉप शुरू की गई है। ये बसें हिसार होकर दिल्ली जाएगी। हिसार से इन बसों को बाईपास निकाला जाएगा। इन बसों का हिसार बस अड्डे पर 10 मिनट ठहराव होगा। शुक्रवार से बसों का संचालन कर दिया गया है।
विज्ञापन
- राकेश कंबोज, ट्रैफिक इंचार्ज, सिरसा, रोडवेज