{"_id":"68950006cdbfb8b5950e3d59","slug":"6-hours-investigation-on-tire-oil-extraction-and-tire-reclaim-seat-manufacturing-factory-in-hajampur-hisar-news-c-21-hsr1005-683314-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाजमपुर में टायर से तेल निकालने व टायर रिक्लेम सीट बनाने की फैक्टरी पर 6 घंटे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाजमपुर में टायर से तेल निकालने व टायर रिक्लेम सीट बनाने की फैक्टरी पर 6 घंटे जांच
विज्ञापन
हांसी फैक्टरी में जांच करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इंचार्ज व अन्य।
हांसी। गांव हाजमपुर में स्थित दो फैक्ट्रियों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को छापा मारा और करीब 6 घंटे तक जांच की। ये दोनों फैक्टरी पुराने टायरों से तेल निकालने और टायर ट्यूब से टायर रिक्लेम सीट बनाने का कार्य कर रही थीं। इस दौरान प्रदूषण विभाग ने फैक्टरी की चिमनी से निकलने वाले धुएं का सैंपल लेकर पंचकूला लैब भेजा गया। कराधान विभाग ने फैक्टरी से खरीद-बिक्री से जुड़े बिल और दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
अग्निशमन विभाग ने आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी पर फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। फैक्टरी में करीब 28 हजार लीटर टायरों से निकाला गया तेल दो टैंकों में पाया गया। टीम का नेतृत्व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना ने किया। टीम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, अग्निशमन विभाग, कराधान विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव हाजमपुर में पुराने टायरों से तेल निकालने और रबर से टायर रिक्लेम सीट बनाने की फैक्टरी है, जहां पर कुछ अनियमितता बरतने की आशंका है। इस पर विभिन्न विभागों की टीम के साथ फैक्टरी में छापा मारा गया। परिसर में एक अन्य फैक्टरी भी पाई गई, जहां टायर से तेल निकालने का कार्य किया जाता था। यहां भी फायर सेफ्टी के नाम पर सिर्फ एक सिलिंडर पाया गया और अन्य कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे। इस पर अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है।
एक ही परिसर में दो फैक्टरियां थीं। दोनों की जांच की है। कुछ कमियां मिली हैं। अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह का कार्य करता है तो वह सरकार की तरफ से निर्धारित सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की अनियमितता, प्रदूषण, टैक्स चोरी या फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।- सुनैना, इंचार्ज, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता