फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   58 lakhs grabbed in the name of getting a job, brother of former councilor arrested, search for son

Hisar News: नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 58 लाख, पूर्व पार्षद का भाई गिरफ्तार, बेटे की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
58 lakhs grabbed in the name of getting a job, brother of former councilor arrested, search for son
हिसार। नौकरी लगवाने और विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पार्षद के भाई राकेश को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मिरकां के रवि की शिकायत पर पूर्व पार्षद के बेटे तरुण, भाई राकेश और दिलावर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मिरकां गांव के रहने वाले रवि कुमार ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया था कि 2020 में साकेत कॉलोनी में स्पोर्ट्स एकेडमी की थी। पूर्व पार्षद के बेटे तरुण का वहां आना-जाना था। तरुण ने कहा कि उनकी राजनीति में अच्छी पहचान है। वह युवाओं को विदेश भेजने के साथ नौकरी दिला सकता है। उसकी बातों में आकर आर्यनगर के सुरेश, शिव कुमार और अन्य युवकों ने नौकरी के लिए दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 को तरुण को 58 लाख रुपये दे दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद का भाई राकेश और दिलावर को गारंटर बनाया गया। रुपये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो युवाओं ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपियों ने जिला न्यायालय में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जो खारिज हो चुकी है। इस मामले में पुलिस आरोपी राकेश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed