{"_id":"625da7296283676fbe7a3870","slug":"537-quintals-of-mustard-stocked-in-the-warehouse-recovered-hisar-news-hsr629430469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में स्टॉक की गई 537 क्विंटल सरसों बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में स्टॉक की गई 537 क्विंटल सरसों बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और मार्केट कमेटी की टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए कैमरी गांव निवासी विक्रम के गोदाम से 537 क्विंटल सरसों बरामद की। जांच में पाया कि जो सरसों स्टॉक की हुई थी उसकी मार्केट फीस नहीं भरी हुई थी। टीम ने मौके पर ही विक्रम से 41619 रुपये जुर्माना लगाया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के निरीक्षक रिछपाल सिंह और मार्केट कमेटी सचिव डॉक्टर गगन जोशी ने बताया कि सूचनाएं मिल रही थी कि आढ़तियों और व्यापारियों द्वारा किसानों से गेहूं और सरसों खरीदकर अपने गोदामों में भंडारण किया जा रहा है। गेहूं और सरसों की फसल अनाज मंडी के माध्यम से न खरीद कर आढ़तियों और व्यापारियों द्वारा मार्केट फीस, जीएसटी, एचआरडीएफ की चोरी की जा रही है।
सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कैमरी गांव निवासी विक्रम के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। यहां पर 3136 बैगों में 1568 क्विंटल गेहूं का स्टॉक पाया गया। सचिव मार्केट कमेटी द्वारा चेक करने पर गेहूं की मार्केट फीस आदि नियमानुसार जमा करवाई हुई थी। इसके अतिरिक्त गोदाम में 1074 बैगों में 537 क्विंटल सरसों का स्टॉक भी पाया गया, जिसकी मार्केट फीस आदि नियमानुसार अदा नहीं की हुई थी। सचिव मार्केट कमेटी द्वारा विक्रम पर 33297 रुपये मार्केट फीस तथा 8325 रुपये जुर्माना लगाया गया। विक्रम द्वारा मौके पर ही जुर्माना भर दिया गया। उसके बाद टीम ने हरीकोट में गोगिया हाइब्रिड सीड्स गोदाम पर छापा मारा। जांच की तो सामने आया कि मार्केट फीस अदा की हुई है।