{"_id":"5cb6286fbdec22140e1091d3","slug":"51555441775-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडीडेट रिलेटिड एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर करेगा प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडीडेट रिलेटिड एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग सॉफ्टवेयर करेगा प्रत्याशियों के खर्च की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च की रियल टाइम ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए हिसार में कैंडीडेट रिलेटिड एक्सपेंडिचर मॉनीटरिंग नामक एक नया सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इसके माध्यम से सभी प्रत्याशियों के शेडो रजिस्टर ऑनलाइन हो गए हैं।
सभी एआरओ प्रत्याशियों द्वारा उनके क्षेत्र में किए जाने वाले खर्च को इस सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन दर्ज करेंगे, जिससे प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च की पल-पल की निगरानी की जा सकेगी। जिला प्रशासन का दावा है कि ऐसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से शेडो रजिस्टर को ऑनलाइन करने का प्रयोग करने वाला संभवत: हिसार देश का पहला व एकमात्र जिला है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी इसे ऑनलाइन समय-समय पर चेक कर सकेंगे।
वस्तुओं की दरें निर्धारित
चुनाव में इस्तेमाल होने वाली प्रत्येक सामग्री व वस्तुओं की दरें निर्धारित कर दी गई हैं, जिनके आधार पर प्रत्याशियों के खर्च का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों द्वारा ली जाने वाली अनुमति के आधार पर भी उनके खर्च का आकलन होगा, जो उनके खाते में दर्ज होगा। प्रत्याशियों को तीन बार अपने खर्च रजिस्टर का निरीक्षण करवाना होगा, जिसकी तारीखें निर्धारित की जाएंगी। खर्च रजिस्टर का निरीक्षण न करवाने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया जाएगा। फिर भी खर्च विवरण न देने पर प्रत्याशी के वाहनों की अनुमति रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
चुनावी खर्च का ब्यौरा ऑनलाइन किसी भी समय चेक कर सकें, इसके लिए एप तैयार करवाया गया है। संभवत: यह देश का ऐसा पहला एप ही होगा। इसके जरिए अब मैं अपने कार्यालय में बैठे ही किसी भी प्रत्याशी का खर्च का संपूर्ण ब्योरा चेक कर सकूंगा।
-अशोक कुमार मीणा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी, हिसार