फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार, सजा आज

10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार, सजा आज

Thu, 31 Jan 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी दोषी करार, सजा आज
10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला दोषी करार, सजा आज
विज्ञापन

हिसार। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसला कर एक होटल ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। अदालत उसे वीरवार को सजा सुनाएगी।

इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में पहले गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। बाद में पुलिस ने युवती को पंजाब से बरामद किया था। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अदालत ने इस मामले में दो युवकों को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने कहा था कि 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। घटना वाले दिन सुबह घर से स्कूल गई थी, लेकिन नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का पर्चा दर्ज कर 26 अक्तूबर 2017 को युवती को पंजाब से बरामद किया था। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया था कि उसकी एक युवक के साथ दोस्ती थी। वह उसे अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बैठाकर एक होटल ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती के बयान पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed