फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ढाणी मीरदाद में मेडिकल स्टोर में 101 एमपीटी किट,नशीली दवाईयों की खेप बरामद

ढाणी मीरदाद में मेडिकल स्टोर में 101 एमपीटी किट,नशीली दवाईयों की खेप बरामद

Tue, 05 Jun 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
ढाणी मीरदाद में मेडिकल स्टोर में 101 एमपीटी किट,नशीली दवाईयों की खेप बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव ढाणी मीरदाद के बस अड्डे पर चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर गर्भपात के लिए प्रयोग की जाने वाली एमपीटी 101 एमटीपी किट व नशीली दवाईयां बरामद की हैं। स्टोर के साथ लगते एक मकान से भी टीम को काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाईयां मिली हैं। मेडिकल स्टोर पर मौजूद संदीप पूनिया को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मेडिकल स्टोर को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया है।
पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तेज पाल शर्मा की शिकायत पर संदीप पूनिया उर्फ काला, गांव किरोड़ी निवासी काली चरण, बरवाला की पासा कॉलोनी निवासी शिव कुमार व मकान मालिक ढाणी मीरदाद निवासी तिलक राज के खिलाफ एनडीपीएस, एमटीपी एक्ट व ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मुख्य रूप से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तेज पाल शर्मा, ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. रमन श्योराण, डॉ. अनिल आहुजा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि ढाणी मीरदाद में एक मेडिकल स्टोर पर एमपीटी किट व अन्य प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही हैं। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की एक टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एक सदस्य को 500 रुपयों का नोट देकर एमपीटी किट फर्जी ग्राहक बनाकर एसके मेडिकोज पर भेजा गया। स्टोर पर मौजूद संदीप पूनिया ने उक्त व्यक्ति से 500 रुपये लेकर एमपीटी किट दे दी। इशारा मिलने पर टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मार दिया। इस दौरान जब मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई तो 100 एमपीटी किट व प्रतिबंधित दवाइयां व इंजेक्शन मिले। मामले की सूचना पुलिस को देकर मौके पर बुलाया गया। डॉ. सुरेश चौधरी ने बताया कि जब संदीप पूनिया से पूछताछ की गई तो उसने मेडिकल स्टोर के साथ लगते मकान के तुड़ी वाले कमरे सहित अन्य कमरों में भी दवाईयां रखी हैं। टीम ने मकान की तलाशी ली तो यहां काफी संख्या में प्रतिबंधित दवाईयां बरामद हुई।
विज्ञापन

-------
स्वास्थ्य विभाग की टीम को मेडिकल स्टोर से 18730 एलपराजोम, 5370 ट्रामाडोल, 2130 लोराजिपॉम, 730 क्लोराजिपाम, 5880 लोमोटिन सहित 22 प्रकार की अन्य दवाइयां मिली हैं। डॉ. तेज पाल शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर ना ही तो कोई लाइसेंस मिला और ना ही यहां कोई फार्मासिस्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
उन्होंने कहा कि एसके मेडिकोज को संदीप पूनिया, कालीचरण व शिव कुमार अपने पार्टनरशिप के लाइसेंस पर चला रहे थे। दुकान को सील कर दिया गया है व इसके लाईसेंस को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
---------------------------
इतनी संख्या में एमटीपी किट का पहला मामला--
स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि ढाणी मीरदाद में मेडिकल स्टोर पर मारे गए छापे में 101 किट मिली। इतनी बड़ी संख्या में एमटीपी कीट का मिलना टीम को हैरत में डालने वाला था। हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बाद अब तक प्रदेश में कहीं पर इतनी बड़ी संख्या में एमटीपी कीट थी।

----------------------
भैंस के तबेले में मेडिकल स्टोर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो उन्हें स्टोर के अलावा भैंस के तबेले में भी दवाइयां मिली। एक कमरे में भैंस बंधी थी। इसी कमरे में पशु चारा यानी तूड़ा भी डाला गया था। यहां पर भी कुछ दवाइयों को रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed