{"_id":"5abbe88c4f1c1bf7298b468a","slug":"51522264204-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल बाद बदलेगी सीवर लाइन, दो महीने बाधित रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 साल बाद बदलेगी सीवर लाइन, दो महीने बाधित रहेगा ट्रैफिक
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
कैंप चौक के पास 53 साल बाद सीवर लाइन बदले जाने का काम बुधवार को शुरू हो गया है। इस लाइन को बदलने में दो महीने का समय लगेगा। इसलिए दो महीने तक कैंप चौक से पीएलए के शुरुआती छोर तक ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहेगी। जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग के अनुसार 1965 में यहां सीवर की आरसीसी लाइन डाली गई थी। अब यह पाइप गलने लगी है। वहीं 2010 में हादसे के कारण पाइप लाइन धंस भी गई थी। इसलिए इसको बदलने का प्रपोजल बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया जिसे मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवाया गया है। काम शुरू होने के साथ ही शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस सड़क पर ट्रैफिक बुरी तरह बाधित रहा।
38 लाख से डाली जाएगी एचडीपीई पाइप लाइन
अधिकारियों के मुताबिक अब आरसीसी की जगह एचडीपीई पाइप लाइन डाली जाएगी जिस पर 38 लाख रुपये का खर्च आएगा। विशेष बात यह है कि पूरे 150 मीटर जगह की खुदाई करने की बजाय सिर्फ दो स्थानों पर जेसीबी के जरिये खुदाई होगी। इसके बाद पाइप को मशीनों के सहारे अंडरग्राउंड आगे बढ़ाया जाएगा।
-----------
ऐसे बदला रूट
ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव करना पड़ा। डाबड़ा चौक की तरफ से आने वाले वाहनों को टाउन पार्क से कैमरी रोड की तरफ भेजा गया। इसी तरफ मटका चौक साइड से आने वाले वाहनों को कृष्णा नगर की तरफ से भी निकाला गया। अब दो महीने तक यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
दो महीने ट्रैफिक व्यवस्था में आएगी दिक्कत
नई पाइप लाइन बिछाने के चलते करीब दो महीने तक कैंप चौक के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में लोगों को परेशानी आएगी। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने में जुटाया गया है। अधिकतर स्कूलों की बसों का भी यहीं से आवागमन होता है, ऐसे में नए सत्र से स्कूल लगने के बाद स्कूल बसों के चालकों को भी दिक्कत होगी।
-------
वर्जन
1965 में बिछी सीवर लाइन जर्जर हो चुकी थी। 2010 में कैंप चौक पर हादसे के बाद हालात ज्यादा खराब होते जा रहे थे। इसलिए इसको बदलना जरूरी था। दो महीने में सीवर लाइन बदलने का कार्य पूरा होगा।
-जसवंत सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग