{"_id":"5a0ddf804f1c1b68678bc2c6","slug":"51510858624-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह के वक्त रहेगी हल्की धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह के वक्त रहेगी हल्की धुंध
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हल्की बारिश के कारण लोगों को स्मॉग और कोहरे से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्की धुंध रह सकती है। मौसम में बदलाव रहेगा। दो दिन से लगातार शहर में बूंदाबांदी हुई। शहर में हुई दो दिन तक बारिश करीब तीन मिलीमीटर आंकी गई है।
दो दिनों में तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बारिश और बादलवाई ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। इससे दोपहर का तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पूरा दिन वीरवार को तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रात्रि के तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा और तापमान में कमी बनी रहेगी। इन दिनों के दौरान बादलवाई के साथ धुंध का असर रहेगा।