फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खेल महाकुंभ : महिला वर्ग में हिसार ने पलवल को हराया

खेल महाकुंभ : महिला वर्ग में हिसार ने पलवल को हराया

Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ : महिला वर्ग में हिसार ने पलवल को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
खेल महाकुंभ के तहत महाबीर स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन लड़कियों के बीच मुकाबले हुए। तीन आयु वर्ग में आठ-आठ टीमों का मुकाबला करवाया गया। यानी कुल 24 टीमों के मैच हुए।
ये रहे विजेता
अंडर-14 में पहला मैच करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच हुआ। कुरुक्षेत्र ने 20-12 से दर्ज जीत की। इसी तरह रोहतक और झज्जर के बीच मुकाबला हुआ। रोहतक ने 24-4 से जीत दर्ज कर झज्जर को बुरी तरह धो डाला। भिवानी ने कैथल को 8-2 से हराया, सोनीपत ने पलवल को 21-4 से हराकर जीत दर्ज की। जींद ने यमुनानगर को 23-7 से हराया। सिरसा ने गुरुग्राम का खाता तक नहीं खुलने दिया और 2-0 से हरा डाला। पानीपत ने भी चरखी दादरी की टीम का ऐसा ही हाल किया, 2-0 से हरा दिया। हिसार ने रेवाड़ी को 28-8 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-17 में लड़कियों के मुकाबले
पहला मैच यमुनानगर और फरीदाबाद के बीच हुआ। फरीदाबाद ने यमुनानगर को 31-18 से हराकर जीत दर्ज की। कैथल ने कुरुक्षेत्र को 39-35 से हराया। हालांकि दोनों टीमों की कांटे की टक्कर थी, लेकिन आखिरी दौर में कैथल ने जीत दर्ज की। सोनीपत ने सिरसा को बुरी तरह पछाड़ा। सोनीपत ने 37 अंक हासिल किए और सिरसा की टीम 6 अंक ही ले पाई। हिसार की टीम ने भिवानी को 34-8 से हराकर जीत दर्ज की। रोहतक ने अंबाला को 15-2 से रौंद दिया। करनाल और गुरुग्राम के बीच हुए मुकाबले में करनाल ने 30-12 से जीत हासिल की। पानीपत ने 16 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उसके सामने खेल रही फतेहाबाद की टीम ने 2 अंक हासिल किए। दादरी ने जींद को 26-18 से हराकर जीत पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग
महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र ने पंचकूला को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। अंबाला और फतेहाबाद के बीच हुए मुकाबले में अंबाला ने जीत हासिल की। अंबाला ने 46 और फतेहाबाद की टीम 9 अंक ले पाई। सोनीपत की टीम ने पानीपत की टीम को एक अंक से हराया। दोनों टीमों के बीच रोचक 24- 23 अंक का मुकाबला हुआ। भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 23-8 से हराकर जीत हासिल की। कैथल ने गुरुग्राम को 23-10 से हराया। करनाल ने रेवाड़ी को 32-27 से हराया। हिसार ने पलवल को बुरी तरह पछाड़ा। पलवल की शर्मनाक हार हुई। हिसार ने 54 अंक हासिल किए, जबकि पलवल केवल दो अंक हासिल कर पाई। आखिरी मैच रोहतक और फरीदाबाद के बीच हुआ। रोहतक ने 23 अंक और फरीदाबाद ने 20 अंक हासिल किए। इस मैच में रोहतक विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed