फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 kg silver, ten tola gold jewelery stolen from Bharti's house, who had contested elections twice from Uklana Vis

उकलाना विस से दो बार चुनाव लड़ चुकी भारती के घर से 5 किलो चांदी, दस तोला सोने के जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
5 kg silver, ten tola gold jewelery stolen from Bharti's house, who had contested elections twice from Uklana Vis
हिसार। उकलाना विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुकी भारती के घर से 5 किलो चांदी, दस तोला सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गया। भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे चांदी का सामान विधानसभा चुनाव में उपहार के तौर पर मिला था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 स्थित साउथ सिटी निवासी भारती ने बताया कि वह उकलाना की रहने वाली है। वर्ष 2017 में गांव मय्यड़ में 270 वर्ग गज में दो मंजिला मकान बनाया था। करीब डेढ़ साल उस मकान में रही। वर्ष 2019 में 10 लाख रुपये की जरूरत पड़ गई। मैंने सूर्य नगर वासी दलवीर जाखड़ से संपर्क किया। दलबीर जाखड़ ने सुरेंद्र यादव से मिलवाया। सुरेंद्र यादव ने मय्यड़ वाली कोठी की रजिस्ट्री कराने के बाद 10 लाख रुपये देने को तैयार हामी भरी। वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये की जगह केवल 6 लाख रुपये ही मुझे दिए थे। 25 मार्च 2022 को पड़ोसियों ने बताया कि कोई कोठी पर रंग रोगन करा रहा है। जब में अपनी कोठी पर पहुंची तो 4 बेड, एक सोफा सैट, 2 एसी, फ्रीज, रसोई का सामान, करीब 10 तोले सोने के आभूषण और 5 किलो चांदी के उपहार गायब मिले। अलमारियों के सभी ताले बदले हुए थे। आरोप है कि सारा सामान सुरेंद्र यादव खुद निकाल कर अपने साथ ले गया है। 3 अप्रैल को मेरे घर साउथ सिटी सेक्टर 9/11 हिसार में बातचीत के लिए बुलाया तो सुरेंद्र यादव ने तैश में आकर मुझे जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने चोरी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, गांव मिर्जापुर निवासी रोहतास ने बताया कि 9 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ मां के घर भूना गया था। 10 अप्रैल को घर आए तो ताला टूटा मिला। घर से दो एलईडी, 5 हजार रुपये, चांदी के कड़े, सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ी, तबीजी चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed