फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   49 members of GJU hoisted the university flag on the peak of Triund Track.

Hisar News: जीजेयू के 49 सदस्यों ने त्रिउंड ट्रैक के शिखर पर फहराया विवि का झंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
49 members of GJU hoisted the university flag on the peak of Triund Track.
जीजेयू में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को सामूहिक चित्र भेंट करते माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर क
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर क्लब के 49 सदस्यों द्वारा त्रिउंड ट्रैक के शिखर पर विश्वविद्यालय का झंडा लहराया। दल द्वारा त्रिउंड ट्रैक पर सफाई अभियान चलाया गया और पर्यावरणविद् गुरु जंभेश्वर महाराज की शिक्षा को आगे बढ़ाया गया। यह दल 7 मार्च को विवि से रवाना हुआ और 9 मार्च को त्रिउंड के शिखर को आसानी से हासिल किया। 49 सदस्यीय दल ने विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो नरसी राम बिश्नोई को सामूहिक चित्र भेंट किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो नरसी राम बिश्नोई ने दल के साथ बातचीत की और उनके अनुभव के बारे में जाना और माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर क्लब को बधाई दी। 11 वर्षीय सात्विक सिंह ने 3 घंटे में त्रिउंड ट्रैक की चोटी पर पहुंचकर फतेह हासिल की। सात्विक के पिता अध्यापक व माता जीजेयू में कार्यरत्त हैं।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व डॉ. विजेंद्र सिहाग ने किया। विकास पंघाल टीम को-ऑर्डिनेटर, मनीषा पायल एवरेस्टर ट्रेनर, मनजीत इंचार्ज व सोनिया केयरटेकर के रूप में टीम से जुड़े। इस दल में गणित विभाग एवं एनसीसी के 42 विद्यार्थी और 7 स्टाफ सदस्य शामिल थे। इसके साथ-साथ एक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी सोलोमन भी इस दल के प्रतिभागी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed