फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   480 bottles of liquor recovered from Bolero vehicle

Hisar News: बोलेरो गाड़ी से 480 बोतल शराब बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
480 bottles of liquor recovered from Bolero vehicle
हिसार। हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने महावीर कॉलोनी के शिव चौक से बोलेरो गाड़ी में 480 बोतल शराब बरामद की है। एचटीएम थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि महावीर कॉलोनी में एक गाड़ी अवैध शराब से भरी हुई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक गाड़ी को काबू में लिया। इस दौरान चालक ने अपना नाम रावलवास निवासी कृष्ण कुमार व साथ ने जींद का कर्मजीत बताया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 40 बॉक्स में 480 बोतल शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

मंदिर से छत्र चुराने के प्रयास में आरोपी काबू
हिसार। अग्रोहा थाना पुलिस ने मंदिर से छत्र चुराने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव नंगथला निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। मुख्य सिपाही पवन कुमार ने बताया कि गांव नंगथला निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि वह बाबा सुल्तान पर मंदिर की देख रेख करता है। एक मार्च को मंदिर से चांदी का छत्र व अन्य सामान चुराने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सहित मंदिर के ताले तोड़ मंदिर से छत्र और अन्य करने की कोशिश की थी। दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

पिस्तौल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
हिसार। हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने सेक्टर 16-17 साउथ बाईपास से एक व्यक्ति को काबू कर एक अवैध पिस्तौल बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव हरिता निवासी सुनील उर्फ कालिया के रूप में हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह अवैध पिस्तौल गांव बालसमंद निवासी अभिजीत से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed