फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   47 new corona case and 5 death in Hisar

कोरोना : पांच की मौत, 47 नए संक्रमित, 116 स्वस्थ

Fri, 11 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
47 new corona case and 5 death in Hisar
नागरिक अस्पताल में टीका लगवाती युवती। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में वीरवार को कोरोना के 47 नए संक्रमित मिले। 116 मरीज कोरोना से उबरने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं और पांच मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अब कुल संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 53661 हो गया है। अब तक 52112 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल जिले में 494 सक्रिय केस हैं। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.11 फीसदी हो गया है। कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1055 हो गया है। ऐसे में केस होते देख स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी मरीजों की हिस्ट्री जुटाने में काफी कम समय लगता है। इसके अलावा होम आइसोलेट में मरीजों को दवा पहुंचाना भी आसान हो गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने बताया कि मरने वालों में तीन शहरी क्षेत्र और दो ग्रामीण क्षेत्र से रहने वाले थे। इनमें एक महिला, किसान सहित बाकी सीनियर सिटीजन थे। सभी मरीज वेंटिलेटर पर रखे गए थे।
2.56 लाख को लगा टीका
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि जिले में अब तक कोविशील्ड व कोवैक्सीन की 256087 वैक्सीन डोज दी गई है। अभी तक 223627 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 32460 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है।
विज्ञापन

हरियाणा का रिकवरी रेट सबसे ज्यादा
वैक्सीनेशन योजना की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग विधायक एवं योजना के प्रदेश संयोजक डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया की जनसंख्या 787 करोड़ है। जिसमें से 17.47 करोड़ लोग अब तक कोरोना पाजिटिव हुए हैं। 15.74 करोड़ लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। पूरे विश्व का रिकवरी रेट 90.1 प्रतिशत है। देश का रिकवरी रेट 94.3 प्रतिशत है। हरियाणा का रिकवरी रेट 97.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को लगवाएं टीका
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द से जल्द अपना और अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाना सुनिश्चित करें। तीसरी लहर की आशंका के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को टीकाकरण बेहद जरूरी है। सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिजनों को भी टीका लगवाएं। इस संबंध में जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed