फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   46 new cases of lumpy, 3,000 vaccinated

लंपी के 46 नए मामले आए, तीन हजार का हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
46 new cases of lumpy, 3,000 vaccinated
हिसार। जिले में शुक्रवार को भी 46 गोवंश लंपी से ग्रसित पाए गए। इनके साथ ही कुल संक्रमित पशुओं की संख्या 782 हो गई है। राहत की बात यह है कि पिछले पांच दिनों से गोशालाओं में नए केस नहीं मिले हैं। शुक्रवार को तीन हजार गोवंशों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 53 गांवों में लंपी के केस मिले हैं। शुक्रवार को जो 46 पशु संक्रमित मिले वह इन्हीं गांवों के हैं। कोई नया गांव संक्रमित नहीं हुआ है। इसके अलावा गोशालाओं में पिछले पांच दिन से कोई नया केस नहीं आया है। गोशालाओं में अभी केवल 140 केस हैं। गोशाला में 138 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी करीब 300 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को तीन हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया। अब तक 145700 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। कुल एक लाख 75 हजार गोवंश का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed