{"_id":"66ba4dc909632d1582088b01","slug":"45932-students-of-government-schools-will-plant-saplings-on-16th-august-hisar-news-c-21-hsr1020-441465-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरकारी स्कूलों के 45932 विद्यार्थी 16 अगस्त को करेंगे पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरकारी स्कूलों के 45932 विद्यार्थी 16 अगस्त को करेंगे पौधरोपण
विज्ञापन
हिसार। जिले के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 45932 विद्यार्थी ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत 16 अगस्त को स्कूलों में पौधरोपण करेंगे। खास बात है कि मेरी लाइफ पोर्टल पर सभी स्कूल मुखिया लगाए गए पौधों की संख्या, फोटो अपलोड करेंगे। वहीं, जियो टैगिंग के माध्यम से पौधे की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पता चल सकें कि किस स्कूल में कितने पौधे लगाए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि वे जल्द से जल्द संबंधित खंड के नर्सरी से तय पौधों की संख्या लेकर स्कूल में रखवा लें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय हरे-भरे तो होंगे ही साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा। सभी बीईओ को आदेश दिए हैं कि वे संबंधित वन विभाग की नर्सरियों से तय पौधे लेकर स्कूलों में लगवाना सुनिश्चित करेंगे। 16 अगस्त को सभी सरकारी स्कूलों में पौधे लगाने हैं।
विज्ञापन
- विजेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, हिसार-1
खंड पौधे वितरित होंगे
अग्रोहा - 3259
आदमपुर - 3680
बरवाला - 6996
बास - 2364
हांसी - 6595
हिसार प्रथम - 9671
हिसार द्वितीय - 5772
नारनौंद - 3843
उकलाना - 3748