{"_id":"60e89e438ebc3ec76d4ce763","slug":"45091-students-were-not-updated-on-mis-portal-in-the-state-hisar-is-the-worst-hisar-news-rtk616904894","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 45091 विद्यार्थी नहीं हुए एमआईएस पोर्टल पर अपडेट, हिसार सबसे फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 45091 विद्यार्थी नहीं हुए एमआईएस पोर्टल पर अपडेट, हिसार सबसे फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश में अभी भी 1400 सरकारी स्कूलों के 45091 विद्यार्थियों का नाम प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए है। सूची में हिसार सबसे फिसड्डी है। जिले में 171 स्कूलों के 7307 विद्यार्थियों का नाम अभी भी एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए है। दूसरे पायदान पर यमुनानगर, जहां 4530 विद्यार्थी हैं। तीसरे पायदान पर अंबाला में 4102 विद्यार्थी और चौथे पायदान पर भिवानी 4093 विद्यार्थी पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं। पांचवें पायदान पर कैथल में 3785 विद्यार्थियों का नाम एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं। महेंद्रगढ़ में सबसे कम 44 विद्यार्थियों का नाम ही एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए है। एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों के नाम अपडेट न होने के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं। जिसमें पहला हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई का परीक्षा परिणाम का जारी न होना है। दूसरा कारण एसएलसी सहित पोर्टल में आई तकनीकी खामियां हैं। इन कारणों के चलते अभी भी विद्यार्थियों के नाम एमआईएस पोर्टल पर दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
इतने विद्यार्थियों के नाम नहीं हुए दर्ज
- कक्षा- हिसार में विद्यार्थियों की संख्या
- 6 - 929
- 7 - 737
- 8 - 811
- 9 - 2001
- 10 - 1164
- 11 - 931
- 12 - 734
- कुल जोड़ - 7307
प्रदेश में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा में इतने विद्यार्थियों के नाम नहीं हुए दर्ज
- कक्षा - विद्यार्थियों की संख्या
सभी स्कूल मुखिया को आदेश दिए है कि वे एमआईएस पोर्टल पर जल्दी ही विद्यार्थियों के नाम दर्ज करवाएं। ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
इतने विद्यार्थियों के नाम नहीं हुए दर्ज
- कक्षा- हिसार में विद्यार्थियों की संख्या
- 6 - 929
- 7 - 737
- 8 - 811
- 9 - 2001
- 10 - 1164
- 11 - 931
- 12 - 734
- कुल जोड़ - 7307
प्रदेश में छठी कक्षा से 12वीं कक्षा में इतने विद्यार्थियों के नाम नहीं हुए दर्ज
- कक्षा - विद्यार्थियों की संख्या
सभी स्कूल मुखिया को आदेश दिए है कि वे एमआईएस पोर्टल पर जल्दी ही विद्यार्थियों के नाम दर्ज करवाएं। ताकि सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके।
- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार