फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   41.98 grams of heroin seized from two women in Barwala

Hisar News: बरवाला में दो महिलाओं से 41.98 ग्राम हेरोइन पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
41.98 grams of heroin seized from two women in Barwala
हिसार/बरवाला। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नशा निरोधक पुलिस टीम ने शनिवार को बरवाला के वार्ड-14 से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 41.98 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने बिमला उर्फ प्रीतो निवासी बरवाला और संतोष निवासी गांव डाटा के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

टीम प्रभारी उप-निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वार्ड-14 में संदिग्ध अवस्था में खड़ी दो महिलाओं को पकड़ा। तलाशी के दौरान बिमला से 25.84 ग्राम और संतोष से 16.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले एक महीने में हिसार जिले में नशा तस्करी में 10 महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं। गांव पीरावाली और आंबेडकर बस्ती में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें पीरावाली में 27 अभियोग दर्ज कर 60 नशा तस्कर और आंबेडकर बस्ती में 23 अभियोग दर्ज कर 50 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस साल एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 129 अभियोग दर्ज किए और 248 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed