फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शादी से चार दिन पहले चोटिल हुई पत्नी नीलम को ब्याहने दूल्हा बनकर अस्पताल आया कांस्टेबल रवि

शादी से चार दिन पहले चोटिल हुई पत्नी नीलम को ब्याहने दूल्हा बनकर अस्पताल आया कांस्टेबल रवि

Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शादी से चार दिन पहले चोटिल हुई पत्नी नीलम को ब्याहने दूल्हा बनकर अस्पताल आया कांस्टेबल रवि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के सर्वोदय अस्पताल में बुधवार को एक जोड़े ने बिल्कुल अलग अंदाज में विवाह रचाया। गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी कांस्टेबल नीलम की बारात बुधवार को गांव में आनी थी। मगर चार दिन पहले हुए सड़क हादसे ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। मगर उसके मंगेतर कांस्टेबल रवि ने उसके प्रति प्यार कम नहीं होने दिया। वह परिवार के सदस्यों के साथ दूल्हा बनकर नीलम को ब्याहने सर्वोदय अस्पताल में ही पहुंच गया। ईश्वर को साक्षी मानकर व्हील चेयर पर शादी के जोड़े में बैठी नीलम के साथ रवि ने सात फेरे लिए। इस पर न केवल नीलम, बल्कि आसपास खड़े परिजन और अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी भावुक हो गए। अब करीब एक सप्ताह तक और नीलम का इलाज अस्पताल में ही चलेगा। उसके बाद वह अपनी ससुराल जाएगी।
पत्नी हांसी महिला थाने में तो पति सिरसा कोर्ट में हैं कांस्टेबल
दरअसल, गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी नीलम हांसी महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उसकी शादी गांव शिकारपुर निवासी और सिरसा कोर्ट में तैनात कांस्टेबल रवि के साथ तय हुई। फेरों के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। मगर चार दिन पहले रवि व नीलम दोनों बाइक पर सवार होकर हिसार शॉपिंग करने आए थे। तभी रास्ते में मोड़ पर उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में रवि को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों हाथों और पैरों में चोटें आईं। उसे तत्काल शहर के सर्वोदय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

मां व भाई के साथ ननिहाल में रहती हैं नीलम
नीलम के पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। उसके बाद से नीलम अपनी मां रामकला देवी व भाई नवीन के साथ अपनी ननिहाल गांव ढाणी मोहब्बतपुर में रहती हैं। उसकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई है। मजबूत इरादों की धनी नीलम बचपन से ही समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। नीलम साल 2015 में नौकरी लगने से पहले नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय स्वयंसेवक और गांव के आजाद हिंद युवा क्लब की प्रधान भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई चोट हमारा विश्वास कम नहीं कर सकती : रवि
नीलम के पति रवि का कहना है कि सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाना है। ऐसे में कोई चोट हमारा एक-दूसरे के प्रति विश्वास कम नहीं कर सकती है। उन्हें गर्व है कि नीलम जैसी साहसी और मजबूत इरादों वाली पत्नी मिली हैं। इस मौके पर रवि के पिता मेहरचंद व जीजा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य परिजन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed