फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फग खेलते समय छत से गिरकर घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत

फग खेलते समय छत से गिरकर घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत

Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
फग खेलते समय छत से गिरकर घायल दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। फाग खेलते समय छत से गिर कर घायल हुए मॉडल टाउन निवासी 35 वर्षीय दिव्यांग श्रवण की इलाज के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से श्रवण मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और करीब दो साल पहले मजदूरी करने के लिए हिसार आया था। वह फिलहाल माडॅल टाउन में किराए के मकान में रह रहा था। श्रवण दिव्यांग था और फाग वाले दिन अपने साथियों के साथ मकान की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पांव फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिर गया। घायलावस्था में उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां शुक्रवार रात को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed