{"_id":"5c72efdfbdec22737b7b91f2","slug":"41551036383-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन रेलवे ने जीता एक करोड़ी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब, सर्विसेज रही उपविजेता व हरियाणा रहा तीसरे स्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन रेलवे ने जीता एक करोड़ी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब, सर्विसेज रही उपविजेता व हरियाणा रहा तीसरे स्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार के महाबीर स्टेडियम आयोजित तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति तृतीय अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब इंडियन रेलवे की टीम ने जीता। सरकार की ओर से इंडियन रेलवे टीम को एक करोड़ रुपये पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सर्विसेज की टीम रही और वहीं मेजबान हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे व विजेता टीमों को बधाई व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को हुई प्रतियोगिता के फाइनल मैच में इंडियन रेलवे ने 41 अंक प्राप्त किए, जबकि सर्विसेज की टीम को 37 अंक प्राप्त हुए। इंडियन रेलवे ने फाइनल मैच चार अंकों से जीता। इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल मैच हरियाणा और सर्विसेज के बीच हुआ। इस मैच में हरियाणा 26 अंकों से हार गया। इस मैच में हरियाणा ने 23 अंक और सर्विसेज ने 49 अंक हासिल किए। दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडियन रेलवे व उत्तराखंड के बीच हुआ। इस मैच में इंडियन रेलवे ने 39 अंक और उत्तराखंड ने 33 अंक प्राप्त किए। इंडियन रेलवे ने ये मैच छह अंकों से जीत लिया। तीसरे व चौथे स्थान के लिए हरियाणा और उत्तराखंड के बीच मैच हुुआ। ये मैच हरियाणा ने नौ अंकों जीत लिया।