{"_id":"5be88afebdec2269a7717091","slug":"41541966590-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 64 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी ग्रुप-डी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 64 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी ग्रुप-डी की परीक्षा
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। पलवल, यमुनानगर, रेवाड़ी जैसे दूर-दराज के रूटों से आने वाले परीक्षार्थी शनिवार रात को ही हिसार पहुंचना शुरू हो गए थे। काफी परीक्षार्थियों ने तो रात को रुकने के लिए रेलवे स्टेशन पर ही ठिकाना बनाया, जबकि कुछ आसपास की धर्मशालाओं में ठहरे। कुछ परीक्षार्थी अल सुबह स्टेशन पर ही तैयारी करते दिखे तो कुछ लंबी तानकर अपनी नींद पूरी करते दिखे। रेलवे रोड पर फोटो स्टेट की पांच दुकानें अल सुबह खुली रहीं। ट्रेन से उतरकर परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों के बारे में पूछने के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
जिले में दो दिन के दौरान 64 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने ग्रुप डी की परीक्षा दी है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच दूसरे दिन भी 99 केंद्रों पर दोनों सत्रों में परीक्षा हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए। सुरक्षा मापदंडों पर खरा उतरने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया।
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 32 हजार 446, जबकि रविवार को भी 32 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कमीशन की ओर से दो दिन के लिए 1 लाख 2 हजार 960 परीक्षार्थियों का 99 परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार किया गया था।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर उमड़ा जन सैलाब
ग्रुप-डी की परीक्षा के कारण बस स्टैंड पर रविवार को भी जन सैलाब उमड़ा रहा। सुबह चार बजे से ही बस स्टैंड पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। दूसरे दिन भी 10 हजार से अधिक यात्रियों ने रोडवेज की बसों में सफर किया। करनाल, यमुनानगर, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला रूटों पर 15 से अधिक बसों को स्पेशल परीक्षार्थियों के लिए भेजा गया। दिन भर बस स्टैंड पर भारी भीड़ उमड़ी रही। बसों में सीट पाने के लिए महिला यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। काफी युवाओं ने तो खिड़की पर लटक कर भी सफर किया।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन देखते ही दौड़ पड़े यात्री
बस स्टैंड की तरह ही रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की वजह से भारी भीड़ रही। जैसे ही ट्रेन का आवागमन होता, वैसे ही यात्रियों की भीड़ सीट लेने के लिए ट्रेन की तरफ दौड़ पड़ती। सबसे अधिक भीड़ रेवाड़ी से आने वाली ट्रेनों में देखने को मिली। इसी तरह जाते समय भी रेवाड़ी रूट की सभी ट्रेनों में सामान्य दिनों से दोगुना भीड़ नजर आई।
आम दिनों के मुकाबले स्टेशन परिसर में थी तीन गुना भीड़ अधिक
अमर उजाला संवाददाता द्वारा सुबह 5.20 बजे रेलवे स्टेशन का दौरा किया गया। वहां का नजारा देखते ही बनता था। आम दिनों के मुकाबले स्टेशन परिसर में तीन गुना भीड़ ज्यादा थी। लंबी चादर तानकर अधिकांश लोग सो रहे थे। तभी वहां कुछ युवाओं के हाथ में किताब दिखाई दी। महेंद्रगढ़ से पहुंचे पवन ने बताया कि वह शनिवार रात 10 बजे ही हिसार पहुंच गया था। उसका ओम इंस्टीट्यूट में पेपर है। वह साढ़े पांच बजे स्टेशन परिसर में ही चादर ओढ़कर अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटा था। इसी तरह दादरी से आया देवेंद्र भी रात को ही हिसार पहुंच गया था। वह भी अपनी किताब लेकर रिवाइज कर रहा था। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ से पहुंची सुदेश ने बताया कि वह सुबह पांच बजे स्टेशन पर आई है। परीक्षा में समय था, इसलिए यहीं बैठकर तैयारी करने लगी।
स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ ही भीड़
स्टेशन पर चारों और यात्रियों के साथ परीक्षार्थी सोए हुए दिखाई दे रहे थे। इनमें आम यात्री केवल 15 से 20 प्रतिशत ही थे, जबकि बाकी परीक्षार्थी ही थे। सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच तीन पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, जिनमें रेवाड़ी से हिसार, रेवाड़ी से लुधियाना व एक अन्य शामिल थीं। इन ट्रेनों में आने वाली सवारियों में 70 से 80 प्रतिशत परीक्षा देने वाले ही शामिल थे, जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा थी। परीक्षा देने के लिए आने वाली लड़कियों के साथ उनके परिजन भी दिखाई दे रहे थे। यही हाल बस स्टैंड का भी था। बस स्टैंड परिसर में परीक्षार्थियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि वहां पैर रखने तक की जगह दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर ज्यादातर वे लोग थे जो दूसरी जगह पर परीक्षा देने जाने के लिए यहां अपनी बस का इंतजार कर रहे थे।
अपने केंद्रों के बारे में इधर-उधर पूछते रहते
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड दोनों ही स्थानों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थी बाहर निकलकर अपने परीक्षा केंद्रों के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी लेते नजर आए। अल सुबह उन्हें गंतव्य का रास्ता बताने वाले कम ही लोग मिले, जिससे उन्हें ऑटो चालकों से रास्ता पूछना पड़ा। ऑटो चालकों ने भी उनकी मजबूरी का फायदा उठाया और 15 के बजाय 40 से 50 रुपये तक भी किराया वसूल किया।
रेलवे रोड की फोटो स्टेट की दुकानें खुली रहीं अल सुबह
अल सुबह 5 बजे से ही रेलवे रोड पर स्थित फोटो स्टेट की दुकानें खुल गई थीं। इन दुकानों पर परीक्षार्थियों की भी भीड़-भाड़ थी। कुछ फोटो कॉपी करवा रहे थे तो कुछ स्टेशनरी का सामान खरीद रहे थे। कुछ जो अपने फार्म पर लगी फोटो को अटेस्ट नहीं करवा पाए थे, उसके बारे में पूछ रहे थे।