फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ग्वार की बिजाई के लिए गांव दुबेटा में लगाया शिविर

ग्वार की बिजाई के लिए गांव दुबेटा में लगाया शिविर

Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ग्वार की बिजाई के लिए गांव दुबेटा में लगाया शिविर
ग्वार की बिजाई के लिए गांव दुबेटा में लगाया शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एचएयू के सेवानिवृत्त ग्वार वैज्ञानिक डॉ. बीडी यादव ने कहा कि जून का दूसरा पखवाड़ा ग्वार की बिजाई के लिए सबसे अच्छा समय है। मंगलवार को जागरूकता शिविर के दौरान गांव दुबेटा में लगाया गया। शिविर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यालय से कृषि उपनिदेशक डॉ. आरएस ढुकिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
डॉ. बीडी यादव ने कहा कि किसान अपने खेत की मिट्टी व पानी की जांच बिजाई से पूर्व अवश्य करवाएं तथा इस कार्य के लिए कृषि अधिकारी से जरूर सलाह लें। बीज खरीदते समय दुकानदार से पक्का बिल अवश्य ले। बीज सरकारी एजेंसियों से ही खरीदें। ग्वार दलहनी फसल होने के नाते जमीन में 25 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन संचालित करती है जो आगामी फसल के लिए काफी फायदेमंद रहती है।
विज्ञापन

ग्वार विशेषज्ञ डॉ. बीडी यादव ने कहा कि अधिक पैदावार लेने के लिए ग्वार की प्रमाणित व उन्नत किस्में एचजी 365, एचजी 563 व एचजी 2-20 अपनायें। ये किस्में 85 से 100 दिन के बीच में पककर तैयार हो जाती है। अधिक पैदावार लेने के लिए जून का दूसरा पखवाड़ा सबसे उचित बताया। उन्होंने कहा इस समय बिजाई करने पर सरसों की फसल भी सही समय पर ली जा सकती है। बीज की मात्रा 4-5 किलों प्रति एकड़ जो भूमि के किस्म पर निर्भर करती है प्रयोग करें। इस अवसर पर गांव पूर्व सरपंच रामपाल, कुलदीप, प्रदीप सिंह, ईश्वर सिंह, राम निवास, कमल सिंह, राजबीर, आशोक, बलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed