फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वार्ड 15 में शामिल नहीं होगी महाबीर कालोनी

वार्ड 15 में शामिल नहीं होगी महाबीर कालोनी

Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
वार्ड 15 में शामिल नहीं होगी महाबीर कालोनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
वार्ड नंबर 15 फिर जनरल वार्ड बन सकता है। नई वार्ड बंदी के दौरान वार्ड 15 को बीसी कैटेगरी के लिए रिजर्व करने की योजना चल रही थी। क्योंकि वार्ड 15 में कुछेक क्षेत्र ऐसे जोड़ दिए गए थे जहां बीसी कैटेगरी की जनसंख्या ज्यादा है। इसको लेकर वार्ड के लोगों ने 220 आपत्ति निगम में दर्ज करवाई थी।
दर्ज की गई आपत्तियों में से कुछ आपत्तियों व लोगों की सिफारिशों पर निगम व जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मोहर लगाने की जानकारी मिली है। वार्ड 15 में शामिल हैतराम कॉलोनी, पीएलए एरिया, लाजपत नगर से सटे कई क्षेत्रों को वार्ड 15 से बाहर कर दिया था। इनके स्थान पर कैंप चौक एरिया व तेल डिपो फाटक पार से लगते सात ब्लॉकों को वार्ड 15 में शामिल कर दिया था। इसके साथ ही चंदुलाल गार्डन एरिया, शिव चौक से महाबीर कॉलोनी एरिया तक भी वार्ड में 15 में शामिल कर दिया था।
विज्ञापन

.....................
ये क्षेत्र हुए वार्ड 15 में शामिल
आपत्तियों को संज्ञान में लेने के बाद वार्ड 15 में रेंटल कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी, हैतराम कॉलोनी, पीएलए के कुछ एरिया को शामिल कर दिया गया है।

जनरल ही रहेगा वार्ड 15
वार्डबंदी के दौरान सभी वार्डों में किए गए बदलावों में वार्ड 15 पर सबसे ज्यादा 220 आपत्तियां दर्ज हुई थी। इन सभी आपत्तियों के आगे अधिकारी हताश होते नजर आए। वार्ड 15 के लोगों की मांग दी थी कि वार्ड को जनरल से बदला न जाए क्योंकि हमारे वार्ड में सभी जातियों में आपसी भाईचारा है। इस आपत्ति पर मोहर लगने की संभावना बढ़ी है। जानकारी मिली है कि वार्ड अब 15 को रिजर्व नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
वर्जन:
कानून के दायरे में रहकर वार्डबंदी पर फैसला लिया जाएगा। वार्ड 15 की वार्डबंदी पर जो आपत्तियां हमारे पास आई थी इस पर जिला प्रशासन के आदेशनुसार ही आपत्तियों पर सिफारिश की गई है। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन उचित कानूनानुसार कारवाई कर रहे हैं।
-जयबीर यादव, ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम।
----------------------
शुक्रवार को मिली रिपोर्ट
रिपोर्ट की वार्ड वासी राकेश शर्मा की ओर से मांगी गई स्पीकिंग ऑर्डर की जानकारी के बाद शुक्रवार को राकेश शर्मा को दे मांगी गई रिपोर्ट दी गई। राकेश शर्मा शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में पहुंचे। प्रति से किसी तरह की स्थिति क्लीयर नहीं होती। मामला अधर में लटकाया हुआ है। आपत्तियां जताने वालों में ओमप्रकाश, अमित तनेजा, मोहित कटियाल, राहुल, ईशु श्योकंद आदि भी शामिल रहे हैं।

----------------
वार्ड 15 में होंगे 16605 मतदाता
स्पीकिंग ऑर्डर जिस पर एसडीएम, कमीश्नर व एडीसी के हस्ताक्षर भी हैं। ऑर्डर में कहा गया है कि हरियाणा नगर निगम वार्ड परिसीमन नियमावली 1994 के अनुसार वार्डबंदी की गई है। यह क्षेत्र भौगोलिक संगठित क्षेत्र है और इस वार्ड की जनसंख्या 19535 है जो नियमों के अनुसार है। अत: आपत्ति में कोई बल नहीं है। इसे फाइल किये जाने की सिफारिश की जाती है। वार्ड नंबर 15 से कई ब्लॉकों को हटाने व कई ब्लाकों को शामिल करने की सिफारिश की जाती है। वार्ड जनसंख्या 16605 बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed