फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   900 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी

900 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी

Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
900 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की करीब 900 से अधिक महिलाओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने महिलाओं को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया। महिलाओं ने पुलिस लाइन एरिया में भी प्रदर्शन करते हुुए नारेबाजी कर विरोध किया।
जिला प्रधान रोशनी देवी की अध्यक्षता में 21वें दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कृष्णा शर्मा व सुमन धांसू ने किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने जेल भरो कार्यक्रम के तहत करीब 900 महिलाओं ने गिरफ्तारियां दी। उपायुक्त कार्यालय पर सभी वर्कर्स एकत्रित हुई। धरने को संबोधित करते हुए रोशनी देवी ने सरकार को चेताया कि यदि आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया तो यूनियन आंदोलन को ओर तेज करने से पीछे नहीं हटेगी। सरकार की ईंट से ईट बजा देगी। शाम 5 बजे तक सभी वर्कर्स सिविल लाईन थाने में रही।
विज्ञापन

तहसीलदार मौके के मैजिस्ट्रेट ने सभी को रिहा करने का आदेश दिया। धरने को सीटू के जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार, सीपीआईएम कि जिला सचिव कामरेड शकुंतला जाखड़, मोहन लाल राजली विरेंद्र दुर्जनपुर, सर्व कर्मचारी संध के जिला प्रधान सुरेंद्र मान,जिला सचिव अनिल शर्मा, अशोक सैनी, हितेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा जिला सचिव सूबे सिंह बूरा, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उप प्रधान मनोज सोनी विराट नगर व रणधीर सातरोड़, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता कामरेड जयसिंह पूनिया, नौजवान सभा के नेता मुकेश कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुशीला हांसी, मंजू जुगलान, मीनू कुलेरी, संतोष जाखड़, कांता देवी, इंद्रावती खरड़, नीलम अग्रोहा, ओमपति सोरखी , विद्या किरमारा, ममता जगाण, दया सैनी, कमला चैनत, राजकली, माया, दीपिका, सुशीला मिंगनीखेड़ा, कमलेश, कविता किरोड़ी, मोनिका, मुकेश, मैना आदमपुर, सरोज खासा, राजीव नगर झिड़ी सहित अन्य उपस्थित रहीं।



हिसार आंगनबाड़ी इनपुट

हिसार में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की 900 से अधिक महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर गिरफ्तारी दी। पुलिस ने सभी वर्कर्स को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में छोड़ दिया। जहां शाम पांच बजे तक नारेबाजी करने के बाद सभी महिलाएं अपने घर चली गई। वहीं, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच एवं आंगनबाड़ी इंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने आंदोलन के 26वें दिन और भूख हड़ताल तीसरे दिन प्रदर्शन किया। शुक्रवार को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित पीडब्ल्यूडी यूनियन ने आंगनबाड़ी महिलाओं के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed