{"_id":"59fb69b34f1c1b86698b918e","slug":"41509648819-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाले सिविल अस्पताल के सीसीटीवी, बच्चा छोड़कर जाने वाले की दिखी फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खंगाले सिविल अस्पताल के सीसीटीवी, बच्चा छोड़कर जाने वाले की दिखी फोटो
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिविल अस्पताल में किसी को 10 महीने का लड़का सौंपकर फरार होने वाले युवक का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने वीरवार को अस्पताल की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें युवक बच्चे के साथ आता दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अनाज मंडी चौकी के एएसआई वीरेंद्र सिंह वीरवार को टीम समेत सिविल अस्पताल में पहुंचे और वहां सीसीटीवी कंट्रोल रूम में संपर्क कर फुटेज मांगी। स्टाफ ने कंट्रोल रूम कर्मचारी को सीसीटीवी की फुटेज जांचने के लिए कहा। उसके बाद बच्चे के साथ एक युवक वार्ड पांच की तरफ से बच्चा लिए दूसरे युवक के साथ बातचीत करता आता हुआ दिखाई दिया। फिर वह अल्ट्रासाउंड की पर्ची कटने वाली जगह की तरफ 9.18 बजे जाता दिख रहा है। उसके बाद वह वहां बच्चा सौंपकर फरार हो गया। नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर कविता का कहना है कि बच्चा छोड़कर जाने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है।
..............................
यह है मामला
महाबीर कॉलोनी के अमित की पत्नी डिलीवरी के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल है। अमित को बुधवार सुबह अस्पताल में एक युवक मिला। उसने उसे यह कहते हुए बच्चा सौंप दिया कि वह दूध लेकर आता है, अभी आ जाएगा। अमित ने बच्चा ले लिया। मगर बच्चा सौंपकर जाने वाला युवक नहीं लौटा। तब अमित ने बच्चा इमरजेंसी में सौंप दिया। बच्चे को बुखार था, उसे दाखिल कर लिया गया।