फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4119 candidates will appear for the entrance exam for admission in HAU on July 12 at 10 centers

Hisar News: एचएयू में दाखिले के लिए 12 जुलाई को 10 केंद्रों पर 4119 अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 11 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
4119 candidates will appear for the entrance exam for admission in HAU on July 12 at 10 centers
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय(एचएयू) के बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स, बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स, बीएससी कम्युनिटी साइंस चार वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि दाखिले के लिए 4119 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन




कुलपति ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय सहित हिसार शहर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए विशेष निरीक्षण दलों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सत्यापित फोटो के साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं पा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का समय बीएफएससी चार वर्षीय कोर्स के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे, बीएससी (ऑनर्स) कम्यूनिटी साइंस के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे जबकि बीएससी एग्रीकल्चर छह वर्षीय कोर्स के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पूर्व अपने केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को बिना किसी प्रिंट/पैटर्न/टेक्स्ट की सादे आधी बाजू वाली शर्ट पहन के आने होंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के फ्लैचर भवन स्थित सहायक कुलसचिव (एकेडमिक) के कार्यालय में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आकर मिल सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in और admissions.hau.ac.in पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed