फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   41 people staked claim for mayor from BJP, 160 people in line for councilor

Hisar News: भाजपा से मेयर के लिए 41 ने दावेदारी जताई, 160 लोग पार्षद की कतार में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
41 people staked claim for mayor from BJP, 160 people in line for councilor
हिसार। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी मेयर चुनाव पार्टी के निशान पर लड़ने का एलान किया है। भाजपा की ओर से मेयर व पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेयर पद के लिए 41, पार्षदों के लिए 160 से अधिक दावेदारों के आवेदन मिले हैं। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का साफ निर्देश है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को किसी सूरत में सक्रिय सदस्यता नहीं दी जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। नामांकन कहां लिए जाएंगे, इस बारे में अभी फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी आवेदन लिए। इसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, पंकज दीवान, वैभव बिदानी, सतीश महता, कर्मबीर ढिल्लो सहित अन्य लोगों ने आवेदन किया। पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला खुद आवेदन करने नहीं पहुंची, उनका बेटा आवेदन लेकर पहुंचा। राजेश धमीजा शक्ति प्रदर्शन के साथ आवेदन करने पहुंचे। सेक्टर 9-11 निवासी राजेश धमीजा सेक्टर 27-28 में अपना उद्योग चलाते हैं। कई सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ जुड़े हैं। वे केंद्रीय मंत्री लाल कृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के साथ काम कर चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी और उपाध्यक्ष रणधीर धीरू ने संयुक्त रूप से डॉ. धमीजा का आवेदन स्वीकार किया।
विज्ञापन


कांग्रेस भी मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी ने निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने का एलान किया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से इसकी घोषणा करने के बाद अब मेयर पद के दावेदारों से नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन कब, कहां, कैसे लिए जाएंगे इस बारे में अभी कोई एलान नहीं किया गया है। कांग्रेस की ओर से शनिवार को कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अमेरिका से भारत भेजे गए लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखा देने वालों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता नहीं देंगे : डॉ. गुप्ता

डॉ. कमल गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया, उनको किसी सूरत में सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जाएगा। हमारी पार्टी के अध्यक्ष का साफ निर्देश है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ धोखा करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा अनुशासित दल है। इसमें हर एक कार्य के लिए प्रोटोकोल बना हुआ है। किस को सदस्यता दी जाए, किसको नहीं, इसके लिए पूरी प्रक्रिया के आधार पर फैसला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed