फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 players selected for handball camp, camp starts from today

हैंडबाल कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन, आज से कैंप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
40 players selected for handball camp, camp starts from today
महाबीर स्टेडियम में ट्रायल देती खिलाड़ी। - फोटो : Hisar
हिसार। 16 से 17 मार्च तक डूमरखां (जींद) में होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिसार की महिला व पुरुष टीम का चयन महाबीर स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला हैंडबाल संघ हिसार के महासचिव अनूप कस्वां ने बताया कि इन खिलाड़ियों में से 20 महिला व 20 पुरुष खिलाड़ियों को कैंप के लिए चयनित किया गया है। कैंप दो दिन तक महाबीर स्टेडियम में लगेगा। इस अवसर पर जिला हैंडबाल संघ के सीईओ आरएमएस मलिक, जिला हैंडबाल संघ के प्रधान सतपाल ढांडा, पूर्व साई हैंडबाल कोच स्वरूप सिंह चहल, डीपीई कुलदीप नैन, राजेंद्र बूरा, सतबीर पानू, डीपीई पूजा कस्वा, दीपक पंवार, संदीप सिंधु, कृष्ण शर्मा, नरेंद्र बूरा,अशोक पूनिया, महावीर पूनिया, जसबीर, सुरेश मलिक, विष्णु, राजेश ढांडा, जगबीर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जूनियर एशियन वूमन हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सोमवार को थाईलैंड से होगा मैच
उधर, कजागिस्तान में चल रही 16वीं जूनियर एशियन वूमन हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सोमवार को थाइलैंड के साथ मैच होगा। भारतीय टीम में हिसार से प्रिया और गौरव खेल रही हैं। अभी तक भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान व कजाकिस्तान को हरा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed