फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 quintals spoiled rasgulla and gulab jamun syrup destroyed4 quintals spoiled rasgulla and gulab jamun syrup destroyed

कार्रवाई: 4 क्विंटल खराब रसगुल्ला व गुलाब जामुन की चासनी को नष्ट करवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
4 quintals spoiled rasgulla and gulab jamun syrup destroyed4 quintals spoiled rasgulla and gulab jamun syrup destroyed
हांसी। गुणवत्ताहीन मिठाई व हेल्थ सप्लीमेंट बनाने के कारखानों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने सप्लीमेंट के तीन अलग-अलग तरह के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा खराब रसगुल्ला व गुलाब जामुन के लिए तैयार की गई चासनी को नष्ट कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई जयवीर सिंह, एएसआई राकेश कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. भंवर सिंह के नेतृत्व में टीम रामसिंह कॉलोनी में हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्टरी पर टीम पहुंची। टीम ने सप्लीमेंट के तीन अलग-अलग तरह के सैंपल भरे। टीम को सूचना मिली थी कि इस फैक्टरी में हेल्थ केमिकल तैयार किया जाता है, जिसमें मिलावट की आशंका है। फैक्टरी में 3930 किलो मास गेलर, 572 किलो प्रोटीन, साढ़े चार किलो गुलुटा माइल व 4140 किलो कच्चा माल 165 कट्टों से बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली रोड पर महादेव रसगुल्ला प्लांट पर 220 किलो तैयार रसगुल्ला, 285 किलो गुलाब जामुन व 140 किलो मावा मिला। इसके अलावा 4 क्विंटल रसगुल्ला व गुलाब जामुन के लिए तैयार चासनी खराब मिलने पर नष्ट कराई। टीम ने यहां से तीन सैंपल जांच के लिए भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. भंवर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम को साथ लेकर दोनों जगहों पर छापा मारा गया। प्लांट संचालकों के पास एफएसएसआई से जारी लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed