फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 fake candidates caught while giving exam

Hisar News: परीक्षा देते फर्जी 4 परीक्षार्थी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
4 fake candidates caught while giving exam
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी व असली दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में अग्रोहा के आरोही मॉडल स्कूल में प्राध्यापक व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमरी में बनाए गए परीक्षा केंद्र में बतौर केंद्र अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि 3 मार्च को केंद्र में दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान दोपहर करीब 12.40 बजे चेकिंग करते समय उन्हें एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। जब उन्होंने जांच की तो वह परीक्षार्थी फर्जी निकला। पूछताछ में पता चला कि वह किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह पेपर दे रहा था।
विज्ञापन

उधर, पीजीएसडी स्कूल में भी परीक्षा देते समय दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने परीक्षार्थी व उसकी जगह परीक्षा देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीएसडी स्कूल में भी दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, एफआईआर दर्ज

उधर, पीजीएसडी स्कूल में भी परीक्षा देते समय दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने परीक्षार्थी व उसकी जगह परीक्षा देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि केंद्र में दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान भिवानी बोर्ड उड़नदस्ते ने दो फर्जी परीक्षार्थियों को रंगे हाथ पकड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed