{"_id":"61ec49b37a08f66d8a27cf14","slug":"38-students-admitted-due-to-arbitrariness-of-two-private-school-operators-education-department-sent-complaint-to-directorate-hisar-news-hsr6226455134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी स्कूल संचालकों की मानमानी से 38 विद्यार्थियों दाखिले हुए खारिज, शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी स्कूल संचालकों की मानमानी से 38 विद्यार्थियों दाखिले हुए खारिज, शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेजी शिकायत
विज्ञापन
हिसार। तोशाम रोड स्थित दो निजी स्कूल संचालकों की मानमानी विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। इन दोनों स्कूलों के संचालकों ने नियम-134 ए के तहत इनके स्कूलों में होने वाले 38 विद्यार्थियों के दाखिले रिजेक्ट कर दिए हैं। इन दोनों स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करनेे के लिए जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षा निदेशालय को पत्र लिख दिया है। अगर ये स्कूल संचालक इन 38 विद्यार्थियों का दाखिला नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी व मान्यता तक रद्द की जा सकती है।
गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2021 को 134ए की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। 13 दिसंबर को राज्य स्तर पर सीट अलॉट का पहला ड्रा निकाला गया था। पहले ड्रा के अनुसार 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एडमिशन होने थे। करीब 1 महीना बीतने के बाद भी निजी स्कूल विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं दे पाए हैं।
शिक्षा विभाग के मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले में कुल 3137 विद्यार्थियों को नियम 134 ए के तहत स्कूल अलॉट हुए थे। जिनमें से 2350 विद्यार्थियों के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिल चुका है व करीब 600 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म रद्द हो चुके हैं। शेष विद्यार्थियों के दाखिले निजी स्कूलों की मनमानी के कारण नहीं हो पाए।
विज्ञापन
6 प्राइवेट स्कूलों भेजे थे नोटिस
- नियम 134 ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले 6 नामी प्राइवेट स्कूलों को पिछले सप्ताह नोटिस जारी किए थे। नोटिस जारी करने के बाद 4 स्कूल बैकफुट पर आए व विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया। इनमें से दो स्कूल अब भी ऐसे हैं जो सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये दोनों निजी स्कूल हिसार से तोशाम रोड पर स्थित हैं। इनको भी विभाग ने दोबारा नोटिस जारी कर दिया है।
वर्जन:
134 ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले 6 प्राइवेट स्कूलों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिनमें से 4 स्कूलों ने दाखिले कर लिए। दो स्कूल अब भी मनमानी कर रहे हैं। इन दोनों स्कूलों को दौबारा नोटिस जारी कर इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हमने निदेशालय को पत्र लिख दिया है।
धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग हिसार।