फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   372 new corona case in Hisar and 2 death

372 नए संक्रमित, कोरोना से दो की मौत

Sat, 17 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
372 new corona case in Hisar and 2 death
जिला नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग को टीका लगाती स्टाफ नर्स। - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में दूसरी बार रिकॉर्ड 372 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना से दो मौत भी हुई है। यह जिले की 348 व 349 वीं मौत हैं।
विज्ञापन

जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के सीसीसीसी में भी आइसोलेशन बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में वहां पर और मरीजों को दाखिल नहीं किया जा सकता, जिस कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ेगा। अबकी बार यह सीसीसीसी 60 बेड का बनाया गया है और इसमें कोरोना के 60 मरीज दाखिल हैं। इनमें 30 संक्रमित मरीज आईसीयू में और 30 मरीज वेंटीलेटर पर उपचाराधीन हैं।
नोडल अधिकारी डॉक्टर डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि पिछले साल अस्पताल की ओपीडी सहित सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं बंद थी और केवल कोरोना का ही काम चल रहा था। इसलिए सभी स्टाफ की ड्यूटी कोरोना में लगा दी गई थी और उस समय सीसीसीसी में डेढ़ सौ बेड थे। मगर अब अस्पताल की ओपीडी बाकी सेवाएं भी चल रही हैं और साथ ही कोरोना का काम भी संभालना पड़ता है। ऐसे में स्टाफ की काफी कमी है, जिस कारण केवल 60 बेड बनाए गए है। बेड फुल होने की सूचना सभी जिलों के सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव के चलते लगी ड्यूटी हटाई जाएगी
विभाग का कहना है कि मलेरिया विभाग के जिन स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी चुनावी कार्यों के चलते लगी थी, लेकिन अब कोई चुनाव नहीं है। इसलिए अब उनको दोबारा से कार्यालय में बुलाया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग से कर्मी वापस मांगे गए हैं। इनकी ड्यूटी कोरोना के कामकाज में लगाई जाएगी। इसके लिए आईडीएसपी की ओर से सीएमओ का पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पीएचसी पर बनेंगे कोविड-19 केयर सेंटर
कोरोना केस बढ़ती देख काबू पाने के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर रत्ना भारती ने शुक्रवार शाम को विभागीय अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. तरुण एवं जिले के फील्ड के सभी एमओ और एसएमओ बैठक से जुड़े रहे। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सीएचसी-पीएचसी पर भी सभी अधिकारी क्षेत्र के हिसाब से आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करें, ताकि संक्रमित मरीज को नजदीकी कोविड-19 केयर सेंटर में ही दाखिल रखा जा सके। ऐसे में मरीज के तीमारदारों को भी सहूलियत मिलेगी, जिससे वह आसानी से मरीज को खाने-पीने की सामग्री पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा मरीज भी घर के नजदीक रहेगा और अलग रहकर जल्द ठीक होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में भी फैल रहा तेजी से
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय चुघ के अनुसार अब कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। अबकी बार शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में भी अधिक फैल रहा है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतर केस ग्रामीण क्षेत्र से ही आ रहे हैं। कुछ लोगों में कोरोना के लेकर महामारी के न होने का भ्रम भी है, जिस कारण लापरवाही बरत रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र को बचाव के लिए सीएचसी-पीएचसी स्तर पर कोविड-19 केयर सेंटर बनाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed