{"_id":"62434f79be5ca574e17cddb0","slug":"360-tons-of-garbage-collected-in-the-city-during-the-two-day-strike-will-be-lifted-by-overtime-today-hisar-news-hsr627824632","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की हड़ताल में शहर में एकत्रित हुआ 360 टन कचरा, आज ओवरटाइम लगाकर किया जाएगा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की हड़ताल में शहर में एकत्रित हुआ 360 टन कचरा, आज ओवरटाइम लगाकर किया जाएगा उठान
विज्ञापन
हड़ताल के कारण सफाई न होने से कैमरी रोड पर लगा कचरे का ढेर।
- फोटो : Hisar
हिसार। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण सफाई कर्मचारियों की तरफ से कचरे का उठान न किए जाने से शहर में 360 टन कचरा एकत्रित हो गया है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो हड़ताल समाप्त हो गई है बुधवार से सफाई कर्मचारी ओवरटाइम लगाकर इस कचरे का उठान शुरू करेंगे। वहीं, दो दिन की हड़ताल से रोडवेज विभाग को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है।
उधर मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन निगम के कुछ चुनिंदा अधिकारियों को छोड़कर लगभग सभी कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल में शामिल हुए। हालांकि पहले दिन कुछ कर्मचारियों ने चुपके से अपनी हाजिरी लगवा दी थी और फिर हड़ताल में शामिल हुए थे। इसे देखते हुए मंगलवार को कार्यालय खुलने से पहले ही यूनियन के पदाधिकारी निगम के एंट्री गेट पर तैनात हो गए और उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय में एंट्री ही नहीं करने दी।
हाजिरी लगाने पर यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी के बीच हुई बहसबाजी
यूनियन पदाधिकारियों को मंगलवार को सूचना मिली कि स्थापना शाखा के कर्मचारी ने कुछ कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात कर उनकी हाजिरी लगा दी। इसे लेकर एक यूनियन पदाधिकारी व उक्त कर्मचारी के बीच काफी बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
करीब 40 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का हुआ नुकसान
दो दिन तक चली हड़ताल में निगम प्रशासन को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर ब्याज में छूट मिलने की योजना चल रही हे, जिस कारण से ज्यादा लोग टैक्स जमा करवा आ रहे हैं। मगर दो दिन हड़ताल के कारण लोग टैक्स जमा नहीं करवा सके। अब ब्याज पर छूट का लाभ उठाने के मात्र दो दिन ही बचे हैं।
बैंकों में काम न होने से दो दिनों में एक हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित
हड़ताल के कारण दो दिनों सरकारी बैंकों में भी काम नहीं हुआ। इस कारण करीब एक हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। उधर मंगलवार को दूसरे दिन बैंक कर्मचारी हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन की हिसार यूनिट के नेतृत्व में पीएलए स्थित पीएनबी के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इस दौरान फेडरेशन के सचिव वीएल शर्मा, राजेश गर्ग व अशोक बिढलान ने कहा कि सरकार बैंकिंग सुधारों की आड़ में बैंकों को बेचने पर तुली है और बैंकों का निजीकरण कर उन्हें पूंजीपतियों को सुपुर्द करना चाहती है, जिसे बैंक कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। इस अवसर पर सत्यवान, प्रताप, नीरज नारंग, डीएस जाखड़, सतपाल, एमएल सहगल, रूप सिंह सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य विभागों में भी रही हड़ताल
हड़ताल के दूसरे दिन भारतीय जीवन बीमा निगम की अर्बन एस्टेट टू स्थित दोनों शाखाओं के कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से भागीदारी करते हुए कार्यालय का कामकाज ठप्प रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एलआईसी के आईपीओ के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान त्रिलोक बंसल, कृष्ण कुमार, सचिव सुरेंद्र पूनिया, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र पूनिया, राजेंद्र सिंह, रंजना, उषा ग्रोवर, सीमा, राजबाला कौशिक, स्नेह धवन, अंजू कपूर, रीना शर्मा आदि मौजूद रहे। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने दूसरे दिन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। कर्मचारी नेताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना रह गया है। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सतबीर सुरलिया, कुलदीप जांगड़ा, मुनीराम, सुशील खुंडिया, नरेश मदान, शीशपाल फौजी, ललित कुण्डू, सुरेंद्र लोहान चेयरमैन, बिजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।