फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दूषित पानी की समस्या का समाधान करवाने को लेकर सुलखनी गांव की महिला दूसरे दिन फिर पहुंची जलघर

दूषित पानी की समस्या का समाधान करवाने को लेकर सुलखनी गांव की महिला दूसरे दिन फिर पहुंची जलघर

Sat, 16 Jun 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
दूषित पानी की समस्या का समाधान करवाने को लेकर सुलखनी गांव की महिला दूसरे दिन फिर पहुंची जलघर
एसडीओ बोले भिवानी से ऑर्डर देकर मंगवाया है ब्लीचिंग पाउडर, शनिवार को पहुंच जाएगा जलघर
विज्ञापन


दूषित पानी की समस्या का समाधान करवाने को लेकर सुलखनी गांव की महिला दूसरे दिन फिर पहुंची जलघर,
एसडीओ बोले भिवानी से ऑर्डर देकर मंगवाया है ब्लीचिंग पाउडर, शनिवार को पहुंच जाएगा जलघर
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सुलखनी में दूषित पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाएं पिछले एक महीने से परेशान है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी गांव की महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जलघर कर्मचारियों से साफ पानी सप्लाई करने की बात कही। सुलखनी गांव में पिछले एक से महीने दूषित पानी की सप्लाई की जा रही हैं। इतना ही नहीं सप्लाई का ये पानी दूषित होने के बाद भी गांव वाले इसे पीने को मजबूर हैं।
इस संबंध में ग्राम पंचायत ने संबंधित विभाग को अवगत कराया लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ। गांव वालों का कहना है कि सुबह और शाम के समय होने वाली पेयजल आपूर्ति में दूषित पानी आ रहा है। तकरीबन ग्रामीण जलघर से आने वाली पेयजल आपूर्ति का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते है। महिलाओं ने कहा कि अगर पानी की समस्या को दूर नहीं किया तो जलघर पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूषित पानी की वजह से गांव के लोग बीमार पड़ रहें हैं।
सुलखनी में दूषित पानी की वजह से ग्रमीण जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अगर समय रहते महकमा ने ग्रमीणों को सुध नहीं ली तो गांव वाले दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की गिरफ्त में आ जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स-
गांव के सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सांगा ने कहा कि गांव में दूषित पानी की सप्लाई काफी दिनों से हो रही हैं ये समस्या बेहद गंभीर होती जा रही हैं। जल्द ही विभाग के अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करवाना चाहिए। महकमे को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed