फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऋषि नगर हाई रिस्क एरिया, खबर छपी तो जागे अधिकारी, करवाई फॉगिंग

ऋषि नगर हाई रिस्क एरिया, खबर छपी तो जागे अधिकारी, करवाई फॉगिंग

Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऋषि नगर हाई रिस्क एरिया, खबर छपी तो जागे अधिकारी, करवाई फॉगिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में डेंगू ने हड़कंप मचा दिया है। अकेले ऋषि नगर एरिया में 50 से ज्यादा मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को पांच और लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। छुट्टी से पहले विभाग के पास 138 लोगों को डेंगू होने की रिपोर्ट थी। अब छुट्टियों के दौरान 24 और नए मरीज इस लिस्ट में शामिल हो गए। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब जिले में 162 लोगों को डेंगू हो चुका है। डेंगू के लगातार आ रहे मरीजों की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने स्टोर में रखी फॉगिंग की मशीनें फिर से निकलवा ली। देर शाम को टीम ने फॉगिंग का काम शुरू कर दिया। अमर उजाला की खबर छपने के बाद निगम की टीम ने पहले ऋषि नगर और फिर शहर के अन्य एरिया में फॉगिंग करवाई।
स्वास्थ्य विभाग ने निगम के पास भेजी 27 की लिस्ट
डेंगू से शहर में दो मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को फॉगिंग के लिए कहा है। विभाग ने सोमवार को निगम कार्यालय में 27 घरों की लिस्ट भेजी है। पहले दिन पूरे ऋषि नगर एरिया में ही बड़ी मशीन गाड़ी में रखकर फॉगिंग करवाई। सोमवार देर रात तक नगर निगम की टीम फॉगिंग करने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों वाले घरों में भी होगी फॉगिंग
नगर निगम के सीएसआई सुभाष सैनी ने बताया कि जिन घरों में डेंगू के मरीज हैं, उनके घरों के अंदर भी फॉगिंग करवाई जाएगी। इसके लिए छोटी मशीन प्रयोग में लाई जाएगी। पहले दिन बड़ी मशीन से फॉगिंग करवाई गई है। उन्होंने कहा कि ऋषि नगर में अधिक मरीज हैं, इसलिए पहले दिन इसी एरिया में फॉगिंग का टारगेट रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एरिया से आए नए पांच मरीज
ऋषि नगर एरिया से तीन
डाबड़ा चौक एरिया से एक
सेक्टर 9-11 से एक

162 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। हमने निगम अधिकारियों रिपोर्ट भेजकर डेंगू से पीड़ित लोगों के घरों में फॉगिंग करवाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर निगम की टीम ने ऋषि नगर में फॉगिंग भी करवाई है।
-जया गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed