{"_id":"59ecedc34f1c1bf2538b84bc","slug":"31508699587-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरा बाई सत्संग भवन में लगी आग, फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरा बाई सत्संग भवन में लगी आग, फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर में रामपुरा मोहल्ला स्थित वीरा बाई सत्संग भवन में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। सत्संग भवन में विराजमान श्री गुरुग्रंथ साहिब आग की चपेट में आ गए। वहां का सामान और फर्नीचर भी जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि सत्संग भवन की दीवार और छत धुएं से काली पड़ गई। आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र और सिटी थाना के एसएचओ ललित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया। मौके पर डॉ. अजय कुमार टीम सहित पहुंचे। उन्होंने मौके से अलग-अलग स्थानों से नमूने लिए।
धार्मिक मामला होने के चलते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हिसार, रतिया एवं अमृतसर और दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीमें पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले ही गहनता से जांच करने की बात ही। हालांकि पुलिस ने सीन आफ क्राइम के एक्सपर्ट अजय से भी उनकी बातचीत करवाई। टीम ने गहनता से जांच कर बताया कि आग का कारण शॉर्ट-शर्किट हो सकता है।
रविवार सुबह पांच बजे तक सत्संग भवन में सेवादार मौजूद थे। उस समय तक भवन में सब ठीक था। उसके बाद अचानक सत्संग भवन में आग लग गई। सूचना मिलने पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान सरदार रमिंद्र सिंह शंटी मौके पर पहुंच गए। श्री गुरुग्रंथ साहिब को पुनर्स्थापित करने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा से एक टीम देर शाम सत्संग भवन पहुंची। सत्संग भवन में आगजनी की सूचना मिलने पर काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। सत्संग भवन में आगजनी की घटना को लेकर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। टीम ने सत्संग भवन के पंखे और वायरिंग खोलकर जांच की है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं।