फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 masked men shot at a shopkeeper in Dhani Garan

ढाणी गारण में किरयाणे की दुकान चलाने वाले जिले सिंह पर बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने दागी गोली

Thu, 05 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
3 masked men shot at a shopkeeper in Dhani Garan
3 masked men shot at a shopkeeper in Dhani Garan - फोटो : Hisar
गांव ढाणी गारण में किराने की दुकान चलाने वाले 48 वर्षीय जिले सिंह पर बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने फायर कर दिए। इसके चलते जिले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले सिंह को एक गोली जांघ के पास व दूसरी गोली चेहरे पर लगी है।
विज्ञापन

उसे गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां चिकित्सकों ने जिले सिंह का आपरेशन किया। घटना बुधवार शाम करीबन पौने 7 बजे की है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन में जुट गई है। आरोपी नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी कर दी है। जिले सिंह का एक बेटा प्रदीप जेल में है।
विज्ञापन

घायल जिले सिंह के बेटे श्यामसुंदर ने बताया कि बुधवार शाम को उसके पिता की दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर सवार 3 युवक आए और उन्होंने उसके पिता पर फायर कर दिए। इसके चलते उसके पिता जिले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिले सिंह को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बरवाला के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। अस्पताल में घायल जिले सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश के चलते हुआ जिले सिंह पर हमला
14 मई को हिसार के शिव नगर की एक गली में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर प्रदीप का विवाद हो गया था। इस दौरान गोली लगने से एक की मौत भी हो गई थी। झगड़े में प्रदीप व उसके भाई का ससुर घायल हो गए थे। प्रदीप इस मामले में जेल में है। बताया यह भी जा रहा है शुक्रवार को प्रदीप का साला सुनील रोहतक गया हुआ था। इस दौरान कुछ युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। सुनील को गोली भी लगी थी। वह उपचाराधीन है। आशंका जताई जा रही है कि हिसार वाले मामले को लेकर ही जिले सिंह पर हमला किया गया है।
आज ही गए थे एसपी के पास पुलिस सुरक्षा के लिए
वारदात में घायल हुए जिले सिंह के बेटे श्याम सुंदर ने बताया कि बुधवार सुबह वे पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी से मिले थे। शुक्रवार को जिस तरह से सुनील पर हमला किया गया है। ऐसे में वे भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। एसपी को गुहार लगाने के बाद भी जिले सिंह व परिजनों को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली और बुधवार शाम को उस पर हमला हो गया।

डीएसपी पहुंचे वारदात स्थल पर
मामले की सूचना पाकर डीएसपी रोहताश सिहाग भी वारदात स्थल व अस्पताल में पहुंचे, जहां जिले सिंह उपचाराधीन हैं। पुलिस ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी भी की हुई है। वहीं देर रात तक पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed