{"_id":"57d9a1984f1c1beb5bd49159","slug":"3-dengu-suspected-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 3, मलेरिया के 5 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 3, मलेरिया के 5 मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के तीन रोगी और सामने आए हैं। इससे डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसी तरह मलेरिया के पांच रोगी बढ़े हैं। इनकी संख्या बढ़कर 138 हो गई है। डेंगू और मलेरिया रोगियों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों से डेंगू और मलेरिया के सैंपल लिये थे। इन सैंपल की जांच के बाद तीन और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले डेंगू रोगियों की संख्या नौ थी। इसके अलावा मलेरिया के पांच रोगी और बढ़ गए। इससे पहले मलेरिया रोगियों की संख्या 133 थी। डेंगू और मलेरिया के और मरीज सामने आने के बाद जिला मलेरिया विभाग चिंतित है।
विज्ञापन
घर-घर जाकर कर रहे सर्वे
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल ने बताया कि डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल करने के लिए काफी समय से अभियान चलाया हुआ है। अब इस अभियान का दायरा बढ़ा दिया है। अब एएनएम स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ घर घर जाकर रिपोर्ट लेगी। जहां पर डेंगू या मलेरिया के लार्वा मिलेंगे, उन्हें चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। एएनएम के अलावा 15 एमपीएचडब्ल्यू की ड्यूटियां लगाई है। 20 फील्ड ऑफिसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
80 लोगों को नोटिस जारी
स्वास्थ्य विभाग की जांच में मिले डेंगू के रोगी अलग-अलग जगहों से हैं। ये न्यू ऋषिनगर, शिव कॉलोनी, नलवा एरिया, सोरखी एरिया, न्यू मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी और अन्य एरिया में पाए गए हैं। विभाग डेंगू रोगियों के घरों के आसपास मच्छरमार दवा का छिड़काव या फॉगिंग करा रहा है। अब तक घरों में मच्छर का लार्वा पाये जाने पर 80 लोगों को चेतावनी नोटिस दिए जा चुुके हैं।
डेंगू रोगियों के घरों के आस-पास के घरों में टीमें भेजी गई हैं। ये टीमें पानी में लार्वा जांच रही हैं। लार्वा मिलने पर संबंधित आदमी को नोटिस दिया जा रहा है। अब तक 80 लोगों को चेतावनी नोटिस दिये जा चुके हैं। जनता डेंगू और मलेरिया के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करे।
- डॉ. जया गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, हिसार