{"_id":"6931dff0575c29a12d05b777","slug":"29-nomination-papers-were-found-correct-in-the-election-of-committee-katla-hisar-news-c-21-hsr1020-763616-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कमेटी कटला के चुनाव में 29 नामांकन पत्र सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कमेटी कटला के चुनाव में 29 नामांकन पत्र सही मिले
विज्ञापन
श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव हेतु विभिन्न पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच करते हुए
हिसार। श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए भरे गए सभी 29 नामांकन पत्र वीरवार दोपहर बाद की गई जांच में सही पाए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए कुल 29 नामांकन फार्म प्राप्त हुए। इनमें प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किए गए हैं।
जांच में सही पाए गए नामांकन पत्रों के अनुसार, प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार अनिल महाजन, विनोद गुप्ता, ऋषिराज बुड़ाकिया और सुरेंद्र लाहौरिया), उपप्रधान पद के लिए राजेंद्र बंसल, अनूप बिंदल और अनिल कुमार, सचिव पद के लिए सत्यनारायण गोयल, ललित गोयल, कृष्ण कुमार, आनंद प्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार लोहिया और सूर्य गोयल ने नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा सहसचिव पद के लिए अशोक शर्मा, हरीश गोयल, राजकुमार, प्रवीण बंसल और सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद बंसल और रमेश कुमार लोहिया और कार्यकारिणी सदस्य के लिए राकेश गुप्ता, विनोद कंसल, दिनेश कुमार जैन, सतीश बंसल, प्रवीण कुमार सिंगल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश बंसल, विराट अग्रवाल और चंद्रभान वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी डॉ. यशपाल सिंगला ने बताया कि 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक देवी भवन स्कूल में मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।