फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   27.31 crore deposited in the accounts of 1.36 lakh farmers

Hisar News: 1.36 लाख किसानों के खातों में डाले 27.31 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
27.31 crore deposited in the accounts of 1.36 lakh farmers
पीएम सम्मान नि​धि के कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता तथा भाजपा नेता भूपेंद्र प
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इसी क्रम में हिसार जिले में कबीर छात्रावास में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मुख्य अतिथि और भाजपा नेता भूपेंद्र पनिहार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान कोयंबटूर से प्रधानमंत्री और पलवल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन


जिले के 1 लाख 36 हजार 551 किसानों के बैंक खातों में 27.31 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे खाते में भेजी जाती है। अब तक हिसार के किसानों को लगभग 587 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि मेलों और तकनीकी कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक उपकरणों और उन्नत खेती तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में एसडीएम ज्योति मितल, डीडीए डॉ. राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed