{"_id":"64c808a9ee64818c45030744","slug":"27-youths-of-hisar-got-employment-opportunity-along-with-studies-in-germany-hisar-news-c-21-hsr1020-189580-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार के 27 युवाओं को मिला जर्मनी में पढ़ाई के साथ रोजगार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार के 27 युवाओं को मिला जर्मनी में पढ़ाई के साथ रोजगार का मौका
विज्ञापन
हिसार- जर्मनी में ड्यूल डिग्री कोर्स के तहत चयनित युवा अशोक हुड्डा, डॉ. राजकुमार नरवाल के साथ
हिसार। जिले के 27 युवाओं को जर्मनी में पढ़ाई के साथ रोजगार का मौका मिला है। ड्यूल डिग्री कोर्स में एडमिशन पाने वाले इन युवाओं को हर माह एक लाख रुपये का स्टाइपेंड (वजीफा) मिलेगा। क्राॅस एंड क्लाइंब इंस्टीट्यूट हिसार ने एक निजी होटल में जर्मनी के लिए रवाना होने से पहले इन युवाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मानित होने वाले युवाओं ने बताया कि विदेश में जाकर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये यहां से जुड़े रहेंगे। अपने देश के दूसरे छात्रों के लिए शिक्षा व रोजगार के मौकों के बारे में जानकारी भेजेंगे।
इंस्टीट्यूट के सीईओ रणविजय सिंह नरवाल व निदेशक अशोक हुड्डा ने बताया कि साइंस, कॉमर्स के अलावा आर्ट्स से 12वीं करने वाले भी विदेश के लिए चयनित हुए हैं। जर्मनी में ड्यूल डिग्र्री प्रोग्राम के तहत चयनित 27 युवाओं से भी रुबरू कराया। इन युवाओं का बी 1 पास करने के बाद जर्मनी में दाखिला हुआ है। सीईओ रणविजय सिंह नरवाल ने बताया कि आर्ट्स से 12वीं करने वाले या फिर काॅमर्स-साइंस में कम प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छे अवसर हैं। अगर विद्यार्थी 8 से 9 महीने अच्छे से अभ्यास करे तो जर्मनी में पढ़ाई कर सकता है। जर्मनी में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू किया गया है। 12वीं पास विद्यार्थी वहां तीन साल का कोर्स कर सकता है। इसमें नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट, हास्पेलिटी, कंस्ट्रशन, लॉजिस्टिक, मेक्रोनाेटिक्स, ड्राइविंग के कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसके लिए विद्यार्थी को जर्मन लैंग्वेज की बी 1 की परीक्षा पास करनी होती है। क्राॅस एंड क्लाइंब इंस्टीट्यूट के पहले बैच से 34 में से 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सात का रिजल्ट आना बाकी है। अगले एक महीने में वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सभी जर्मनी के लिए रवाना होंगे। कोर्स पूरा होने के बाद इन्हें दो साल का वर्क वीजा मिलेगा। जिसमें 2.50 से 3 लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी मिलेगी।
जीएनएम, बीएससी नर्सिंग कोर्स अहम
रणविजय सिंह ने बताया कि जीएनएम, बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर चुके युवाओं की विदेश में काफी डिमांड हैं। यह डिग्री धारक वहां बी 2 कोर्स कर वहां सीधे 3 लाख रुपये की जॉब ले सकते हैं। हमारे संस्थान के जरिये 8 छात्राओं ने यह अवसर हासिल किया है। उन्होंने बताया कि हमारा संस्थान हरियाणा सरकार की कौशल विकास निगम की लिस्ट में शामिल कंपनी के साथ करार किए हुए है।