{"_id":"6ae3a046c6296ffd390bd79c","slug":"269-lakh-voters-responded-to-the-notice-final-list-on-november-6-hisar-news-c-21-hsr1020-983466-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 2.69 लाख मतदाताओं ने दिया नोटिस का जवाब, 6 नवंबर को फाइनल सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 2.69 लाख मतदाताओं ने दिया नोटिस का जवाब, 6 नवंबर को फाइनल सूची
विज्ञापन
हिसार। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में 2.83 लाख मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से करीब 2.69 लाख मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा कराकर जवाब दिया है। इनका रिकॉर्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 6 नवंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। जिले में करीब 95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी अपडेट फोटो भी उपलब्ध कराई है जिन्हें नई सूची में अपडेट किया जाएगा।
हिसार जिले में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान 1.03 लाख ऐसे मतदाता मिले, जिनके रिकॉर्ड की वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी थी। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा 1.80 लाख मतदाताओं के नाम, पिता के नाम, पते सहित अन्य विवरणों में त्रुटियां मिली थीं। इन्हें ठीक कराने के लिए भी नोटिस दिए गए। करीब दो महीने तक मतदाताओं को सुनवाई का मौका दिया गया। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने उनसे संपर्क कर सुनवाई के लिए बुलाया। इस दौरान करीब 2.69 लाख मतदाताओं ने जवाब देने के साथ दस्तावेज जमा कराए।
इन विधानसभा क्षेत्रों में इतने मतदाताओं ने नहीं दिया जवाब:
आदमपुर : 305
उकलाना : 703
नारनौंद : 704
हांसी : 1410
बरवाला : 3050
हिसार : 1300
नलवा : 2700
जिले में मतदाता सूची में करीब 10 से 11 प्रतिशत तक कमी आने के आसार हैं। मृत, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके और दोहरी वोट वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
-- -- -- -- -- -
अब सूची तैयार करने का होगा काम
मतदाताओं की ओर से जमा कराए गए दस्तावेज आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। इसके बाद नई मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सूची 6 नवंबर को जारी होगी। यह उपायुक्त कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, बीएलओ और सहायक निर्वाचन अधिकारियों के पास उपलब्ध रहेगी। जिले की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), हरियाणा की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
मतदाताओं को कई बार नोटिस दिए गए और अपना पक्ष रखने के अवसर उपलब्ध कराए गए। बूथ लेवल ऑफिसर ने घर-घर जाकर उनसे संपर्क किया। करीब 95 प्रतिशत मतदाताओं ने सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा। लगभग 14 हजार मतदाताओं का जवाब नहीं मिला। ऐसे मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। नए मतदाताओं के करीब 12 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।
- जगदीप सिंह, तहसीलदार, निर्वाचन कार्यालय हिसार।