फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 lakh rupees from government school teacher in the name of flat

सरकारी स्कूल की शिक्षिका से फ्लैट के नाम पर ऐंठे 25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
25 lakh rupees from government school teacher in the name of flat
हांसी। सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका के साथ हिसार के एक व्यक्ति ने फ्लैट के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी की। हिसार के सेक्टर 13 में चार मंजिला बन रही बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर के लिए सौदा तय हुआ था। इसके लिए 25 लाख रुपये की राशि अदा की गई। बाद में किसी और को कब्जा दे दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोल कोठी निवासी नीरज भुटानी ने बताया कि हिसार के सेक्टर 14 निवासी विशाल बंसल ने उनसे संपर्क किया और बताया कि सेक्टर-13 में चार फ्लोर बिल्डिंग बन रही है, जिसका कब्जा 31 दिसंबर 2021 तक दे देगा। इसमें फर्स्ट फ्लोर का सौदा 81 लाख 51 हजार रुपये में हांसी में तय हुआ। 18 अगस्त 2020 को यह सौदा तय हुआ था। इसके लिए लिखित इकरारनामा भी हुआ था। सौदा तय होने के बाद 25 लाख रुपये की राशि उन्हें दी गई। यह राशि 5-5 लाख रुपये के पांच चेक के द्वारा दी गई। चेक एसबीआई की उत्तम नगर शाखा, हांसी के दिए गए। बकाया राशि 56.51 लाख रुपये रह गई थी। बकाया राशि कब्जा मिलने व मलकीयत ट्रांसफर होने के बाद अदा की जानी तय हुई थी। वह इस दौरान कई बार विशाल से मिली और उन्हें कहा कि शर्तों के अनुसार काम नहीं किया जा रहा। बाद में उन्हें पता लगा कि विशाल ने पहले फ्लोर की रजिस्ट्री 26 अक्तूबर को हिसार के एक दंपती के नाम करवा दी व उन्हें कब्जा भी दे दिया। इस मामले की पड़ताल के लिए रजिस्ट्री देखी तो पता लगा कि विशाल ने 29 जून 2020 को यह सौदा किसी और के साथ तय कर लिया था व इसके लिए 5 लाख रुपये भी ले लिए थे। उसने इस बारे में आरोपी से बात की तो उसने कहा कि अगर उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई करवाई तो वह उनके परिवार को जान से मरवा देंगे। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने विशाल बंसल व एक दंपती के खिलाफ धारा 406, 420, 506 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed