फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 feet crack in Balsamand Minor, water entered in 3 dhanis including 250 acres area

Hisar News: बालसमंद माइनर में आई 25 फुट की दरार, 250 एकड़ क्षेत्र समेत 3 ढाणियों में घुसा पानी

Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
25 feet crack in Balsamand Minor, water entered in 3 dhanis including 250 acres area
बालसमंद। माइनर के टूटने के बाद बाहर निकलता पानी।
बालसमंद। जिले के गांव किरतान की तरफ अलसुबह चार बजे कंक्रीट से बनी बालसमंद माइनर में करीब 25 फुट की दरार आ गई। नहर के टूटने से करीब 250 एकड़ क्षेत्र में पानी भर गया। इस दौरान आसपास की तीन ढाणियों में भी पानी घुस गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग मौके पर पहुंचा। आसपास के गांव सीसवाला, रावलवास खुर्द और शाहपुर सहित अन्य गांवों से मनरेगा मजदूर बुलाए गए। इसके बाद करीब 150 से अधिक मनरेगा मजदूरों ने मिट्टी के कट्टो से बहते पानी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज था। इसके बाद विभाग ने 4 ट्रैक्टर, दो जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन बुलाई। करीब सात घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे पानी के बहाव को रोककर दरार को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

रावलवास खुर्द निवासी प्रदीप ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 5 बजे उठा तब ढाणी के नजदीक पानी तेजी से आ रहा था। पता लगा कि खेत में बाग के नजदीक लगती बालसमंद माइनर सीसवाला हेड से पहले टूट गई। नहर टूटने की सूचना अधिकारियों को दी। इस पर जेसीबी बुलाकर ढाणी के नजदीक गड्ढा खुदवाया ताकि पानी ढाणी के अंदर न जाए। देखते ही देखते सैंकड़ों एकड़ क्षेत्र जलमग्न हो गया और पानी ढाणी के अंदर आ घुसा। उसके आसपास राजेश और नरेश की ढाणी लगती है, उसमें भी पानी अंदर तक घुस गया है। ठहरे पानी से उनकी ढाणी के मकान कभी भी ढह सकते हैं।
विज्ञापन


किन्नू, कपास की फसलों में 90 प्रतिशत नुकसान

किसानों ने बताया कि किरतान की साइड लगते खेतों में सीसवाला, किरतान, मात्रश्याम और रावलवास खुर्द के किसानों की जमीन लगती है। नहर टूटने से करीब 250 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पानी भरा हुआ है। पानी भरने से बाग किन्नू, कपास, ज्वार, 8 एकड़ जामुन, अनार, पपीता सहित अन्य फसलों में 90 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंक्रीट से बनी नहर के टूटने पर बड़ा सवाल
बालसमंद माइनर दो वर्ष पूर्व ही करोड़ो रुपये की लागत से कंक्रीट से बनकर तैयार हुई थी। नई बनाई गई नहर टूटने पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इतनी जल्द कंक्रीट से बनी नहर कैसे टूट गई। महज 500 मीटर की दूरी पर सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारी कैनाल रेस्ट हाउस सीसवाला में विजिट करते रहते थे, ऐसे में विभाग की नाक तले लापरवाही साफ नजर आ रही है।



सूचना पर सक्रिय हुआ प्रशासन
नहर टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग भी सक्रिय हो गए। बालसमंद नायब तहसीलदार, सिंचाई विभाग, बिजली निगम के आला अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एम्बुलेंस और आवश्यक दवा, सदर थाना पुलिस, बालसमंद पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।




जल्द गिरदावरी हो, किसानों को मिले मुआवजा

जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास ने बताया कि मौके का मुआयना किया। किसानों से बातचीत हुई। क्षेत्र में सैंकड़ों एकड़ में पानी ही पानी नजर आ रहा था। सरकार जल्द से जल्द गिरदावरी करा किसानों को मुआवजा वितरित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed