फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   22 new corona patient and 2 death

जिले में कोरोना के 22 नए मामले मिले, दो की मौत

Thu, 17 Jun 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
22 new corona patient and 2 death
हिसार। जिले में बुधवार को कोरोना के 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही 17 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे है। बुधवार को दो मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। इन्हें मिलाकर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1076 हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा कोरोना के केस अधिक मिले है। कोरोना से ठीक होकर भी कम मरीज घर लौटे हैं। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53814 हो गया है। इनमें से 52482 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसके चलते ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 97.52 हो गया है। अब इन दिनों कोरोना के केस काफी कम हो गए हैं। मगर अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 प्रोटोकॉल से किसी भी अस्पताल को बाहर नहीं निकाला है और न ही अस्पतालों में बेड कम किए हैं। विभाग ने यह छूट दी है कि कोरोना के मरीज कम होने पर इन बेड पर सामान्य मरीज दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

सीरो सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास कोई आदेश जारी नहीं हुए है कि कब दोबारा से जिले में सीरो सर्वे शुरू किया जाना है। अबकी बार सीरो सर्वे को लेकर कुछ बदलाव भी किए जाने है। इसे लेकर विशेषज्ञों द्वारा किए जाने वाले बदलाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिले में बुधवार को 1523 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 1328 युवा लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास 14 हजार के आसपास वैक्सीन का भंडारण बताया जा रहा है। विभाग ने 10 बूथ बनाए, जहां पर कम टीकाकरण कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed