{"_id":"5c718e45bdec22738b6af54f","slug":"21550945861-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं के आश्वासन पर एससी बीसी यूनियन ने अमित शाह को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं के आश्वासन पर एससी बीसी यूनियन ने अमित शाह को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा पावर कारपोरेशन एससी-बीसी इंप्लाइज यूनियन और बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। इसकी अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने की। यूनियन की तरफ से सीडब्ल्यूसी कार्यकारिणी का नेतृत्व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान धर्मवीर सेलवाल ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने एससी बीसी यूनियन पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि एससी बीसी कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज की गई झूठी एफआईआर को रद्द करने व निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को सरकार तक पहुंचाते हुए उन्हें पूरा न्याय दिलाया जाएगा।
इसके बाद एससी बीसी कर्मचारी यूनियन ने भी 25 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाकर विरोध जताने का निर्णय वापस ले लिया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान धर्मवीर सेलवाल ने कहा कि बीजेपी नेताओं के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने केवल काले झंडे दिखाने का निर्णय वापस लिया है। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव घोलू गुर्जर, पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा, कर्मचारी नेता चंद्रप्रकाश वर्मा, रणधीर सिंह सिंहमार, मनजीत धानिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।