फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भाजपा पार्षदों की बैठक में नहीं बनी सहमति, चुनाव स्थगित होने के आसार

भाजपा पार्षदों की बैठक में नहीं बनी सहमति, चुनाव स्थगित होने के आसार

Sat, 23 Feb 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों की बैठक में नहीं बनी सहमति, चुनाव स्थगित होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर शनिवार को हुई भाजपा पार्षदों की बैठक बेनतीजा रही। बैठक में विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया के अलावा छह पार्षद और एक पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे। फिलहाल किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते नगर निगम की 26 फरवरी को होने वाली बैठक के स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है। दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने शनिवार को कोई बैठक नहीं की।
नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर 26 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। इसके लिए भाजपा पार्षदों की शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया प्रमुख रूप से शामिल हुए। भाजपा के सात पार्षदों में से छह पार्षद उपस्थित थे, जबकि पार्षद ज्योति महाजन के प्रतिनिधि के तौर पर उनके पति भीम महाजन उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पार्षदों से कहा कि आपस में किन्हीं दो नामों पर सहमति बना लो। काफी देर तक किसी ने भी दावेदारी नहीं जताई और पार्षदों ने कहा कि पार्टी के जो आदेश होंगे, उन्हें मंजूर होंगे। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर बाद एक बजे तक चली, लेकिन किसी का भी नाम सामने नहीं आने पर बैठक खत्म कर दी गई।
विज्ञापन


तकनीकी कारणों का दिया जा सकता है हवाला
26 को होने वाली बैठक को तकनीकी कारणों का हवाला देकर स्थगित किया जा सकता है। इसमें कई कारण शामिल हो सकते हैं। 25 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिसार का दौरा है। विधानसभा सत्र भी चल रहा है और 25 फरवरी को ही वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश का बजट भी पेश करेंगे। इनमें से कोई भी कारण बताकर या फिर कोई अन्य कारण बताकर 26 की निगम की बैठक को स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पार्षद रहे बैठक में मौजूद
भाजपा पार्षदों की बैठक में विधायक, मेयर और भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा वार्ड-2 से कविता केडिया, वार्ड 4 से अनिल सैनी, वार्ड 8 से भूप सिंह रोहिला, वार्ड 15 से प्रीतम सैनी, वार्ड 17 से महेंद्र जुनेजा और वार्ड 18 से जयवीर गुर्जर मौजूद थे। इसके अलावा वार्ड 5 से पार्षद ज्योति महाजन के पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर उनके पति भीम महाजन मौजूद थे।

कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नहीं की बैठक
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस समर्थित पार्षदों द्वारा भी मीटिंग की जानी थी, लेकिन वह पहले ही स्थगित कर दी गई। मीटिंग में भी कांग्रेस समर्थित पार्षदों में से दो नामों का चयन किया जाना था। इस बारे में वार्ड 1 के पार्षद अनिल जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पलड़ा भारी है और हर हाल में कांग्रेस समर्थित पार्षद ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पदों पर चुने जाएंगे।

निर्दलीय पार्षद ने जताई दावेदारी
दूसरी ओर एक निर्दलीय पार्षद ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी जता दी है। वार्ड 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा का कहना है कि मैं तो निर्दलीय हूं, भाईचारे के दम पर सीनियर डिप्टी मेयर बनूंगा। सारे पार्षद भाइयों से सहयोग लूंगा और निश्चित ही मुझे सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed