{"_id":"5bdc9fedbdec22693d12173e","slug":"21541185517-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों तरफ लगेंगे नाके, आज से राजगुरु मार्केट में फोर-व्हीलर्स की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों तरफ लगेंगे नाके, आज से राजगुरु मार्केट में फोर-व्हीलर्स की नो-एंट्री
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। फेस्टिवल सीजन के चलते राजगुरु मार्केट में शनिवार से ही फोर-व्हीलर्स की नो एंट्री रहेगी। ग्राहक तो क्या, दुकानदारों को भी गाड़ी ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। मार्केट में अधिक भीड़ होने के कारण जाम जैसी स्थिति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसके लिए मार्केट की तरफ जाने वाले पांचों रास्तों पर सुबह ही नाके लगा दिए जाएंगे। ग्राहकों को बाइक पर या फिर पैदल ही मार्केट मेें आवागमन करना होगा। शुक्रवार को इस व्यवस्था के लिए राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी थाना प्रभारी मंदीप सांगवान से मुलाकात की थी। सिटी थाना प्रभारी ने उसी समय ट्रैफिक प्रभारी से बातचीत करके यह व्यवस्था लागू करवाई।
परमानेंट साउंड सिस्टम से मिलती रहेगी ग्राहकों को सूचना
सिटी थाना प्रभारी मंदीप सांगवान के आग्रह पर राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मार्केट में दिल्ली के बड़े बाजारों की तर्ज पर परमानेंट साउंड सिस्टम लगाएगी। मार्केट के अलग-अलग कोनों पर लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे। माइक के जरिये ग्राहकों को पार्किंग से लेकर जेब कतरों से बचने तक की सूचना दी जाएगी। दिन भर एसोसिएशन के पदाधिकारी अनाउंसमेंट करते रहेंगे। इससे ग्राहकों की सतर्कता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
रोजाना आते हैं 10 हजार से भी ज्यादा ग्राहक
राजगुरु मार्केट शहर की सबसे बड़ी मार्केट हैं। यहां करीब 350 दुकानें हैं। इनमें ज्यादातर दुकानें कपड़े, लेडीज आइटम्स, बर्तन, ज्वेलरी से संबंधित हैं। इसके साथ ही पूजा मार्केट, आर्य समाज मंदिर मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट लगती है। इस कारण यहां रोजाना 10 हजार से भी अधिक ग्राहक आते हैं। इतनी भारी संख्या में लोगों के आवागमन के कारण पुलिस को सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। काफी बार जेब कतरों द्वारा महिलाओं के आभूषण चुराने और पर्स छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम टीम ने 20 दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त
नगर निगम की टीम लगातार एक्शन में हैं। शुक्रवार को भी निगम की तहबाजारी टीम ने राजगुरु मार्केट व आसपास के बाजारों में चक्कर लगाया। इस दौरान 20 दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। टीम सदस्यों ने सामान देखते ही बिना किसी दुकानदार को चेतावनी दिए सीधा सामान गाड़ी में रखवाना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया लेकिन साथ में पुलिसकर्मी होने के कारण दुकानदार ज्यादा विरोध नहीं कर पाए। इससे पहले वीरवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 60 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया था।
हमारी एसोसिएशन ने सिटी एसएचओ से मुलाकात कर राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाने के लिए फोर-व्हीलर की एंट्री पर दिवाली तक पाबंदी लगाने को कहा था। सिटी एसएचओ ने पांच दिन के लिए ट्रैफिक एसएचओ से बात कर पाबंदी लगवा दी है। साउंड सिस्टम मार्केट में लगाएंगे ताकि अनाउंसमेंट से ग्राहकों को सूचना दी जा सके।
- सुभाष आहुजा, प्रेस सचिव, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन।